अनुष्का और विराट की शादी की बातें कर रहे हैं अब तो फैंस!
अनुष्का शर्मा ने कुछ समय पहले ही मीडिया को साफ साफ कहा था कि वो और विराट कोहली सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन आजकल ये दोस्ती प्यार में बदलती नज़र आ रही है। हाल ही में जब इंडियन टीम साउथ अफ्रीका से वापस लौटी तो सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से अपने गर चले गये लेकिन विराट कोहली एयरपोर्ट पर कुछ देर तक इंतजार करते रहे। फिर अनुष्का शर्मा की गाड़ी को आते देखा गया और विराट उस गाड़ी में बैठकर अनुष्का के घर चले गये। उसके बाद अब तो लगभग पांच दिन हो गये हैं और विराट कोहली अनुष्का के घर के ही आस पास देखे जाते हैं। इससे पहले भी अनुष्का की रेंज रोवर गाड़ी में कई बार अनुष्का और विराट कोहली को लोगों ने देखा है।
लेकिन जबसे मीडिया ने ये खबर कंफर्म की है कि अनुष्का के घर में विराट कोहली रह रहे हैं तो कुछ फैंस ने मीडिया को ही गलत कहते हुए कमेंट किया है कि मीडिया को लोगों की पर्सनल लाइफ में इतना भी दखल नहीं देना चाहिए। हो सकता है कि अनुष्का और विराट कोहली आने वाले समय में शादी कर लें। ऐसे में मीडिया को इस तरह की चटपटी खबरें नहीं बनानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
