Virat Anushka Video: न्यू ईयर मनाने निकले विराट-अनुष्का, लोग बोले- अपनी बेटी को ऐसे कौन पकड़ता है!

virat kohli anushka sharma

Virat Kohli Anushka Sharma Spotted: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि ये कपल न्यू ईयर वेकेशन के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान इस कपल को एयरपोर्ट पर साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं और इस स्टार कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी रहा हैं। फैंस इस जोड़ी की क्यूटनेस पर दिल हार रहे हैं।

विराट अनुष्का का लेटेस्ट वीडियो
सामने आए वीडियो में विराट अनुष्का कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विराट अनुष्का की बेटी वामिका के भी खूब चर्चे देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, इस दौरान वामिका विराट अनुष्का के साथ दिखाई नहीं दे रहे थीं। लेकिन अनुष्का शर्मा ने जिस तरीके से अपनी जैकेट को कैरी किया कुछ लोगों को धोखा हो रहा है कि उन्होंने वामिका को गोद में लिया है और वो पैपराजी से छिपाने के लिए उसे इस तरीके से कैरी कर रही हैं।

बेटी को ऐसे कौन पकड़ता है
अनुष्का शर्मा को ट्रोल करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अपनी ही बेटी को ऐसे कौन पकड़ता है। तो वहीं कुछ लोग विराट अनुष्का से उनकी बेटी का चेहरा दिखाने की भी डिमांड कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस दौरान अनुष्का की गोद में वामिका नहीं बल्कि सिर्फ उनकी जैकेट ही है।

विराट अनुष्का का न्यू ईयर सेलिब्रेशन
इस पावर कपल के फैंस को अब इनके न्यू ईयर सेलिब्रेशन और वेकेशन की तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी की है। अनुष्का को काफी समय से परदे पर देखने के लिए बेसब्र फैंस उनकी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X