वृंदावन से लौटे विराट-अनुष्का ने दिव्यांग शख्स के साथ किया गंदा व्यवहार, भड़के लोग बोले- भक्ति का पाखंड

Virat Anushka Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मंगलवार, 16 दिसंबर को वृंदावन पहुंचे थे। वहां उन्होंने केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। यह तीसरी बार था जब दोनों प्रेमानंद जी महाराज से मिलने गए थे।

Virat Anushka Video

लेकिन इस यात्रा के बाद एक बात को लेकर दोनों लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, वृंदावन से लौटकर मुंबई पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग फैन विराट कोहली से फोटो खिंचवाने की गुज़ारिश करता दिखा। आरोप है कि विराट और अनुष्का ने उसकी बात को नजरअंदाज किया और बिना देखे सीधे अपनी गाड़ी की ओर चले गए। वह फैन वहीं खड़ा उन्हें देखता रह गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग नाराज़गी जता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जब कोई आध्यात्मिक यात्रा पर जाता है तो ऐसे मौके पर इंसान को थोड़ा संवेदनशील और विनम्र होना चाहिए था।

कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि एक दिव्यांग बच्चे की छोटी-सी इच्छा को भी नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कुछ यूजर्स ने कहा कि कम से कम हाय-हैलो या मुस्कुरा कर बात तो की जा सकती थी, जिसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।

बताया जा रहा है कि अनुष्का और विराट हाल ही में लंदन से भारत लौटे हैं। भारत आने के बाद वे सीधे प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे थे। वहां दोनों जमीन पर बैठकर उनकी बातें सुनते दिखे। इस दौरान उन्होंने तुलसी की माला भी पहन रखी थी और दीक्षा भी ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X