..................... Virat Kohli Anushka Sharma at ujjain mahakaleshwar jyotirlinga inside photos videos of bhasm aarti - Hindi Filmibeat

Virat Anushka: उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्म आरती से सामने आए इनसाइड Photo-Video

Virat Anushka At Ujjain Mahakaal

Virat Anushka At Ujjain Mahakaal: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली रियल लाइफ में काफी धार्मिक हैं। आए दिन ये स्टार जोड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करती और भगवान के दरबार में माथा टेकती दिखाई देती है। अब एक बार फिर विराट अनुष्का की भक्ति में लीन तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ये दोनों पूरी तरह से भक्ति में लीन कपाट पर अरदास लिए बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा के चेहरे के भाव को पूरे भक्तिमय हैं।

सोशल मीडिया पर विराट अनुष्का की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही अनुष्का का लुक भी सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। अनुष्का इस दौरान बेहद सिंपल साड़ी में नजर आ रही हैं और मंदिर के कपाट पर बैठी आस्था में डूबी दिखाई दे रही हैं।

ये पहली बार नहीं है जब विराट अनुष्का यूं किसी मंदिर में दर्शन करने और पूजा करने के लिए पहुंचे हैं। ब्लकि आए दिन ये स्टार जोड़ी आस्था में सराबोर दिखाई देती है। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने बताया था मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने काफी कुर्बानियां दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X