विराट, अनुष्का और सचिन के लिए सबसे बड़ा लम्हा... 50वां शतक होते ही हुआ कुछ ऐसा कि इमोशनल हो गया पूरा..

Virat Anushka Sachin Biggest Moment- 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जो कुछ भी हुआ वो किसी को भी भूले से भी नहीं भूला जाएगा। देशवासियों के लिए यह वास्तव में गर्व का क्षण था। इस दौरान कई कीर्तिमान बने और ना जाने कितने ऐसे मोमेंट्स कैमरे में कैद हुए जो कि बेहद सुंदर थे।
हम बात करें रहे हैं उस लम्हे की जब विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक बनाया जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने बनडे करियर में 49 शतक बनाए हैं। भारत के विश्व कप सेमीफाइनल मैच बनाम न्यूजीलैंड के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की।
सबसे बड़ा लम्हा क्या था?
जैसे ही विराट कोहली ने अपने 50वां शतक मारा वो सचिन तेंदुलकर के सामने जाकर घुटनों पर बैठ गए। साथ ही अनुष्का शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं था। लगातार विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को रिस्पेक्ट दे रहे थे।
इस दौरान सचिन भी लगातार तालियां बजाते हुए विराट कोहली के थप्सअप दिखा रहे। विराट ने अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस फेंका जिसका जवाब भी उनको मिला। टीवी स्क्रीन पर ये लम्हा लोगों को जिंदगी भर याद रहने वाला है।
सचिन ने अनुष्का की पीठ थपथपाई
इसके बाद एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें सचिन को अनुष्का की पीठ थपथपाते हुए देखा गया। जबकि अभिनेत्री अपने पति के लिए क्रिकेट के दिग्गज से तारीफ पाकर खुशी से झूम रही थी।
इस तरह के ढेरों बड़े बड़े क्षण बीते वनडे सेमीफाइनल में कैमरे पर कैद हुए हैं। गौरतलब है कि इंडिया अब आईसीसी 2023 वनडे के फाइनल में पहुंच गया है। 19 नवंबर दिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications