..................... This Virat Kohli and Anushka Sharma ad is the best thing you will watch today - Hindi Filmibeat

एक दूसरे से कुछ ऐसे वादे कर रहे हैं विराट-अनुष्का...वीडियो हो रहा धड़ल्ले से VIRAL

By Shweta

क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉम्बिनेशन हमेशा से दर्शकों को पसंद आता है। अब इस लिस्ट में कुछ सालों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम जुड़ गया है। ये ऐसे कपल हैं जो कभी भी ना अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं और ना तो कुछ छिपाते हैं।दोनों ने एक क्लॉदिंग ब्रांड के लिए साथ में एड शूट किया है जो शानदार है।

दोनों की इस वीडियो में जो कन्वर्शेशन दिखाई गई है वो वाकई लाजवाब है। आप भी देखकर मुस्कुराए बिना रह पाएंगे। विडियो में दरअसल एक कपल की शादी हो रही होती है और विराट-अनुष्का एक दूसरे से पूछते हैं कि ये क्या बोल रहे होंगे और इसपर विराट कहते हैं , "मैं वचन देता हूं कि महीने के 15 दिन खाना मैं बनाउंगा।" इसपर अनुष्का, विराट से कहती हैं, "मैं वचन देती हूं कि जैसा भी खाना बनाओगे खा लूंगी।" आप भी देखिए ये वीडियो।

विराट और अनुष्का का ये वीडियो काफी रोमांटिक और इमोशनल भी है। दोनों के ही फैन्स उन्हें साथ में देखना चाहते हैं और कुछ दिनों पहले ही आमिर खान के साथ एक शो में आए विराट कोहली ने बताया भी था कि उनकी जिंदगी में अनुष्का शर्मा क्या अहमियत रखती हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अक्सर साथ में नजर आते हैं और ज्यादातर काफी कूल अवतार रहते हैं। उन्हें मीडिया गॉसिप से कोई फर्क नहीं पड़ता है।दोनों ही एक दूसरे के साथ क्रिकेट इवेंट और बॉलीवुड पार्टी में नजर आते रहते हैं।

अनुष्का शर्मा फिलहाल बॉलीवुड की सबसे प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें हर फिल्म के लिए अच्छी खासी तारीफ भी मिलती है। कुछ समय पहले ही उनकी और शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल रिलीज हुई। फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई लेकिन अनुष्का शर्मा की जरूर अच्छी तारीफ हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X