..................... विज्ञापन की दुनिया मे विराट कोहली, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर का बोलबाला | Virat Kohli, Anushka, Kiara Advani, Anil Kapoor as ruling in advertisment world with maximum brand in hand - Hindi Filmibeat

विज्ञापन की दुनिया मे विराट- अनुष्का के साथ, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर का बोलबाला

By Filmibeat Desk

टीवी विज्ञापनों पर आए हालिया रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली, एमएस धोनी, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान जैसे चेहरे अपने विविध ब्रांड के साथ भारतीय घरों में नियमित रूप से शामिल रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान भी ये सितारे विज्ञापनों में काम कर जमकर कमाई कर रहे हैं।

हालांकि आश्चर्यजनक रूप से अब कियारा आडवाणी और अनिल कपूर का नाम भी शीर्ष हस्तियों की लिस्ट में आ गया है।विराट कोहली रैंक में सबसे ऊपर हैं, कियारा आडवाणी चौथे स्थान पर हैं, उनके बाद एम एस धोनी पांचवें स्थान पर हैं और अनिल कपूर इस सूची में छठे स्थान पर हैं।

Virat Kohli, Anushka

अभिनेत्री कियारा आडवाणी कबीर सिंह, गुड न्यूज़ और अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की भी लिस्ट काफी लंबी है- भूल भुलैया 2, शेरशाह, लक्ष्मीबम और इंदु की जवानी। इस सूची में आखिरी कुछ नामों में वरुण धवन, आलिया भट्ट भी शामिल हैं।

मशहूर हस्तियां विज्ञापन के खेल को मजबूत बना रही हैं और इन टेलीविजन विज्ञापनों के साथ वे हर घर का हिस्सा भी बन रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली विज्ञापन जगत में टॉप पर हैंl दोनों मिलकर 16 ब्रांडों के साथ 26% ऐड कवर करते हैं।

हालांकि, कोरोना प्रभाव के कारण अप्रैल से जून 2020 तक सेलिब्रिटी-एंडोर्समेंट किए गए विज्ञापन की मात्रा लगभग 39% कम हो गई है जो जनवरी-मार्च, 2020 की तुलना में काफी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X