विराट कोहली और बॉलीवुड के इन सितारों ने दी Athiya Shetty और KL Rahul को शादी की बधाई!

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी इस वक्त चर्चा का विषय है। दोनों ने 23 जनवरी को शादी कर ली और अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। गौरतलब है कि दोनों की शादी को लेकर हफ्तों से चल रही सभी अटकलों को खत्म करते हुए उन्होने सोमवार सात फेरे लिए। केएल राहुल और अथिया दोनों ने अपनी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और जैसे ही ये सामने आई उनको बधाइयां मिलने लगीं।
उनकी शादी की बधाई देने वालों में भारतीय क्रिकेटर्स के साथ साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी है जो कि केएल राहुल को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि आथिया और राहुल ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया था और लिखा, "आपके प्रकाश में, मैं प्यार करना सीखता हूं ..." आज, हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें ढेर सारी खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, साथ रहने की यात्रा के लिए आशीर्वाद चाहते है।''
किसने किसने किया विश?
विराट कोहली ने दोनों की तस्वीर रिएक्ट करते हुए कहा है, बधाई हो। इसके अलावा उन्होने हार्ट इमोजी भी साझा की हैं। विकी कौशल ने लिखा, 'बहुत मुबारकबाद।' इसके अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हार्ट इमोजी साझा की हैँ। कृति सैनन ने लिखा, 'बधाई हो अथिया! आप दोनों के लिए बहुत खुश, ढेर सारा प्यार !!'
जबकि रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'बधाई हो तुम दोनों साथ हमेशा के लिए।' इन सभी के अलावा परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, वाणी कपूर, करण जौहर ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज जैसे सितारे इनको बधाई देते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications












