दुनिया की 20 चर्चित हस्तियों में पहली बार शामिल हुए विराट कोहली, शाहरुख खान और बिग बी भी शामिल
क्रिकेट के मैदान में लंबे लंबे छक्के और चौके लगाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं। विराट भारत के उन क्रिकेटर्स में से हैं जिनको वैश्विक रूप से पहचान मिली है और दुनिया का हर क्रिकेट प्रेमी उनको जानता है। इस समय उनको लेकर जो खबर सामने आ रही है वो उनके और फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है।
हर साल सामने आने वाले मोस्ट एडमायर्ड मेन की लिस्ट में इस बार कमाल हो गया है और 2020 के 'मोस्ट एडमायर्ड मेन' की लिस्ट में विराट कोहली पहली बार शामिल हुए हैं। इस सर्वे की बात करें तो पूरी दुनिया के 20 सबसे चर्चित और गुणी महिला पुरुषों में से एक विराट कोहली हैं।

इस लिस्ट में विराट कोहली को मिलाकर कुल 4 लोगों का नाम सामने आया है। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नंबर-4, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन नंबर-14 और शाहरुख खान नंबर-17 पर हैं जबकि विराट कोहली 16वें नंबर पर हैं।
गौरतलब है कि इस सर्वे में 42 देशों में 4500 लोगों को शामिल किया गया था और इसके बाद ये लिस्ट निकलकर सामने आई है। विराट कोहली के लिए ये काफी बड़ी बात साबित होने वाली हैं।
विराट कोहली ने काफी समय में इंडियन क्रिकेट में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया है और अक्सर चर्चा में बने ही रहते हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोविंग काफी शानदार हैं और लोग उनको काफी प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications