Fact Check- विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान की भिड़ंत? बीच मैदान में जमकर चले लात घूसे!

Virat Kohli Mohammad Rizwan Fight AI- अक्सर देखा जाता है कि खेल के मैदान से कई तरह के वीडियोज सामने आते हैं जो कि आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन कभी आपने खेल के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच लात घूसे चलते देखे हैं?
अगर नहीं तो अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐसा हुआ है। इंडिया और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को हुए एक मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला और ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के बीच जमकर लात घूसे देखने को मिल रहे हैं। ये वीडियो जैसे ही सामने आया वायरल हो रहा है लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है..
फैक्ट चेक
वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के अलावा बाबर आजम भी दिख रहे हैं। अचानक इनके बीच लड़ाई शुरु हो जाती है। बता दें कि ये रियल वीडियो नहीं है बल्कि एआई जनरेटेड फेक वीडियो है।
इस वीडियो को किसी ने डीपफेक करके पोस्ट कर दिया है ताकि लोगों को ये लगे कि सच में लड़ाई हुई है। कुछ लोग हैं जो कि इस पर यकीन कर बैठे हैं लेकिन ये पूरी तरह से फर्जी है।
क्या बोले लोग
इस एआई वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह की बातें की। एक ने लिखा, ''दोनों पर एक अकेला शेर भारी है।'' एक ने लिखा, ''ये कुछ ज्यादा नही हो रहा है जनाब।'' एक ने लिखा, ''गलत बंदे ने एडिटिंग सीख ली।'' एक ने लिखा, 'कुछ तो शर्म करो लो एडिट करने से पहले।'' एक ने लिखा, ''सीख ली है तो कोई ढंग का काम करो।'' एक ने लिखा, ''ये झगड़ा कब हुआ।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications