Anushka-Virat Anniversary: इन 7 तस्वीरों के साथ अनुष्का-विराट ने एक दूजे को किया विश, देखें फोटो

Recommended Video
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पावर कपल में गिने जाते हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने इटली में शादी रचाई थी। दोनों की शादी किसी परियों की कहानी से कम खूबसूरत नहीं थी। शादी के 5 सालों के बाद भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्यार की मिसालें दी जाती है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे को हर खास मौके पर बेहद खास तरीके से विश करते हैं। दोनों अपने फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अपनी शादी की 5वीं सालगिरह पर अनुष्का शर्मा ने बेहद खास और मजेदार अंदाज में अपने पति को शादी के सालगिरह की बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने सात तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक दूसरे के प्रति प्यार भी नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में कभी विराट-अनुष्का रोमांटिक तो कभी एक दूसरे के साथ मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं।

विराट को बनाया भूत
अनुष्का शर्मा ने पहली तस्वीर में अपनी फिल्म परी को एडिटेड पोस्टर शेयर किया है जिसमें उनके पीछे विराट कोहली भूत की जगह पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस पहली फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 'मुझे पता है तुम हमेशा मेरे पीछे खड़े हो।'

एक दूसरे के आभारी
दूसरी तस्वीर में विराट-अनुष्का साथ नजर आ रहे हैं जिस पर लिखा है जब वेस्ट दिल्ली का एक लड़का साउथ दिल्ली की लड़की से मिलता है। इस तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है- हम अपने दिल में एक दूसरे के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।

किया खुलासा
तीसरी तस्वीर अनुष्का ने वामिका के जन्म के बाद की शेयर की है। इसमें विराट कोहली और नन्हीं वामिका भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है- 'मेरे लम्बे लेबर पेन के एक दिन बाद अस्पताल के बेड पर आराम करते हुए।'

इश्क वाला लव
इस तस्वीर में कॉफी मग पर विराट और अनुष्का की तस्वीर नजर आ रही है। अनुष्का शर्मा ने लिखा है 'हम चीजों में अपना स्वाद बरकरार रखते हैं।'

विराट की तस्वीर
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पीले रंग की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। इसे कैप्शन देते हुए अनुष्का ने लिखा है- 'एक रैंडम फैलो की तस्वीर'

शेयर की तस्वीर
इस तस्वीर के लिए अनुष्का ने लिखा है- 'तुम्हारे अनोखे एक्सप्रेशन के कारण मैं बहुत से फोटोज पोस्ट नहीं कर सकती हूं।'

बेहद प्यारी तस्वीर
अनुष्का शर्मा ने यह आखिरी बेहद प्यारी तस्वीर को शेयर किया है और इसके साथ लिखा है- 'Cheers to us..माय लव आज..कल और हमेशा।'

विराट ने भी किया विश
विराट कोहली ने भी अपनी और अनुष्का की एक तस्वीर शेयर की है जो काफी खास है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- 'अनंत काल की यात्रा के 5 साल पूरे..मैं तुम्हें पाकर कितना धन्य हूं, मैं तुम्हें अपने पूरे दिल से प्यार करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











