IPL 2026 जीतते ही प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, देखें वीडियो

Virat Kohli And Anushka Sharma Visit Premanand Ji Maharaj: RCB बेंगलुरु के आईपीएल 2026 का खिताब जीत जाने के बाद में क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ में हाल ही में वृंदावन पहुंचे हैं। जहां पर वो संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम राधा केलि कुंज पहुंचे और उनका आशीर्वाद भी लिया।

Virat Kohli And Anushka Sharma

सोशल मीडिया पर लगातार एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जहां पर अनुष्का शर्मा के साथ में विराट कोहली भी प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए उनके आश्रम के भीतर आते हुए नजर आ रहे हैं।

सुबह आगरा एयरपोर्ट पर उतरे थे विराट-अनुष्का

जानकारी के लिए आपको बता दे कि विराट कोहली ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद 48 घंटे के अंदर ही वृंदावन का रुख किया। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आई। दोनों अक्षय तृतीया के मौके पर वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम के बाहर नजर आए। दोनों को मंगलवार सुबह आगरा एयरपोर्ट पर भी देखा गया था और तभी लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि दोनों वृंदावन जा रहे हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल में रचा इतिहास

आईपीएल 2026 में 37 साल की उम्र में विराट कोहली के बल्ले से 675 रन बने। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। 16 माचो में विराट ने 56 की औसत और 166 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस बार आईपीएल में उन्होंने इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X