विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की अनदेखी तस्वीरें वायरल, जहीर खान- सागरिका की शादी में यूं आए थे नजर- PHOTOS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। फिलहाल दोनों लंदन में हैं और साथ समय गुजार रहे हैं। इसी बीच इस जोड़े की कुछ पुरानी अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीरें जहीर खान और सागरिका घटगे की शादी की हैं। जहां विराट और अनुष्का डांस करते और मस्ती करते दिख रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

जहीर खान और सागरिका के रिसेप्शन की ये तस्वीरें विरूष्का के एक फैनपेज ने शेयर की है। खास बात है कि ये तस्वीरें साल 2017 की हैं, जिस समय की हैं उस समय विराट और अनुष्का ने एक दूसरे से शादी नहीं की थी।

Anushka Sharma

जहीर खान और सागरिका घटगे की शादी 27 नवंबर 2017 में हुई थी। इस शादी में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शामिल हुए थे। वहीं, विराट कोहली के साथ पहुंची थीं अनुष्का शर्मा।

इनमें से एक तस्वीर में विराट और जहीर डांस करते नजर आ रहे हैं.. और जहीर के हाथ में विराट की ओर इशारा करता एक टैग है, जिसमें लिखा है- He's Next.. बता दें, जहीर- सागरिका की शादी के कुछ ही दिनों बाद 11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का ने इटली में शादी कर ली थी।

विराट और अनुष्का इसी जनवरी पेरेंट्स बने हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी वामिका को मीडिया से दूर रखा है। लेकिन बीच बीच में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं।

बेटी के जन्म के साथ ही विराट कोहली और अनुष्का ने अपने निजी जीवन को प्राइवेट बनाए रखने के लिए मुंबई के पैपराजी से खास अनुरोध किया कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और बेटी की फोटो क्लिक ना करें।

अनुष्का की बात करें तो वह इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान दे रही हैं। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के तले जल्द ही 'पाताल लोक 2' और 'काला' सहित कई फिल्में बन रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X