Virat Kohli और Anushka Sharma ने वामिका के साथ की ट्रेकिंग, इस खूबसूरत जगह से सामने आईं तस्वीरें!

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर मशहूर है कि उनको जब भी समय मिलता है वो निकल जाते हैं और साथ में वक्त बिताते हैं। इस वक्त भी उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और उनके साथ वामिका भी नजर आ रही है। जी हां, इस दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उत्तराखंड पहुंचे हैं और दोनों ने इस शानदार ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जहां एक तस्वीर में अनुष्का को नदी के किनारे ध्यान करते हुए दिखाया गया है, वहीं तस्वीरों के अगले सीरीज में उनके क्रिकेटर पति और उनकी बेटी वामिका भी शामिल हैं, जो एक साथ ट्रेक का आनंद ले रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'पहाड़ों में पहाड़ है और ऊपर कोई नहीं है...' एक तस्वीर में, विराट को वामिका को पकड़े हुए देखा जा सकता है, इसमें वामिका पानी के साथ खेलते हुए नजर आ रही है।
इसके अलावा विराट को उबड़ खाबड़ रास्ते पर चलते दिखाया गया है और उनकी पीठ पर वामिका नजर आ रही है। अनुष्का शर्मा ने ध्यान लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा था, "क्या आप देख नहीं सकते, यह सब सही है!"
- नीम करोली बाबा।" दोनों सितारों की इन तस्वीरों को लोग पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि विराट और अनुष्का एक साथ शानदार लगते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और यही कारण है कि उनकी हर तस्वीरें तेजी से वायरल हो जाती हैं।
इस वक्त विराट कोहली को न्यूजीलैंड से सीरीज के दौरान आराम दिया हुआ है इसलिए वो छुट्टियां मना रहे हैँ। इसके अलावा अनुष्का शर्मा कुछ फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और इस साल उनकी फिल्में रिलीज होकर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications