विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 मरीजों के लिए शुरु किया ये कैंपेन, वीडियो वायरल!
इस वक्त देखा जा रहा है कि कोविड-19 ने किस तरह से देश में तबाही मचाई है और लोग कैसे परेशान हैं। ऐसे में कुछ लोग हैं जो कि मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली का एक वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कोरोना के खिलाफ एक मुहिम शुरु करने की बात कर रहे हैं। दरअसल ये दोनों सितारे कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद से आगे आए हैं।
उन्होने इस वीडियो के जरिए लोगों को बताया है कि वो जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है। ऐसे में Ketto के साथ मिलकर धन जुटाएंगे जिसको लेकर उन्होने अपने फैंस से डोनेट करने की गुजारिश की है।

विराट लिखते हैं कि... 'अनुष्का और मैने एक Ketto के साथ मिलकर एक कैंपेन की शुरुआत की है, हम इससे कोरोना मरीजों की मदद करेंगे और इसके लिए आपकी सपोर्ट की जरूरत है।

विराट ने लिखा
आइए हम सब एक साथ आएं और अपने चारों तरफ उन लोगों की मदद करें जिनको आवश्यकता है। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि इस मूवमेंट से जुड़ें, लिंक बायो में है।'

तारीफ कर रहे हैं
विराट कोहली का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं और लगातार जुड़ रहे हैं।

सहायता की है
इसके पहले भी कई बार देखा गया है कि इस तरह के कैंपेन के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ आएं हैं और दोनों ने काफी सहायता की है।

बीच से ही रोक दिया
विराट कोहली अभी तक आईपीएल को लेकर बिजी थे लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस के कारण इसको बीच से ही रोक दिया गया है।

कोविड 19 पॉजिटिव
इस दौरान कई ऐसे खिलाड़ी और टीम के सहयोगी थे जो कि कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं अनुष्का शर्मा भी इस वक्त फ्री हैं क्योंकि किसी तरह की फिल्म की शूटिंग इस वक्त नहीं हो रही है और ना ही थिएटर्स में फिल्में आ रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications