VIRAL PHOTO: पहली बार दिखी विराट कोहली के बेटे 'अकाय' की झलक, क्रिकेट स्टेडियम में अनुष्का संग आए नजर...

Virat kohli

Virat kohli and anushka sharma son akay kohli first photo viral: भारत-ऑस्ट्रेलिया के 5 मैच की सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को शुरू हुआ था। वहीं आज मैच के तीसरे दिन अनुष्का शर्मा भी पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंची हैं। जहां से लगातार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वहीं हाल ही में अनुष्का शर्मा के साथ ही उनके बेटे अकाय की भी एक झलक देखने को मिली। जी हां, जैसा कि पिछली बार अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की झलक क्रिकेट स्टेडियम में देखी गई थी। ठीक वैसे ही अनुष्का और विराट के बेटे अकाय कोहली भी झलक भी देखी गई है।

अकाय की तस्वीर क्रिकेट स्टेडियम से जमकर वायरल हो रही हैं। जी हां, वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नन्हे अकाय अपनी मां अनुष्का शर्मा के पीछे किसी की गोदी में नजर आ रहे हैं।

नीले रंग का को-ऑर्ड सेट पहने अकाय काफी क्यूट दिख रहे हैं। बता दें कि इन तस्वीरों को देखते ही फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं क्योंकि अभी तक ना तो अनुष्का ने और ना ही विराट ने बेटे का चेहरा रिवील किया है। वहीं पहली बार अकाय की झलक कैमरे पर देख फैन्स ने तो तारीफों की लाइन ही लगा दी है।

जी हां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ ये कितना क्यूट है तो वहीं दूसरे ने लिखा- ये तो एक दम विराट की कॉपी है, लेकिन वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो तस्वीर देखकर भड़क गए हैं। जी हां, एक यूजर ने कहा आप लोग उनकी प्राइवेसी लीक कर रहे हैं तो वहीं दूसरे ने कहा- अलग दोनों नहीं चाहते हैं कि दोनों के बच्चों का चेहरा मीडिया में आए तो क्यों तस्वीर लीक कर रहे हो। बता दें कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X