विराट- अनुष्का ने बेटी वामिका के साथ साझा की ये प्यारी सी तस्वीर, बीच पर सैर करते आए नजर!

virat kohli, anushka sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते रहते हैं और इस वक्त उनकी एक प्यारी से बेटी वामिका भी है जो कि उनके साथ हर जगह दिखती है। आज उनकी एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि खुद विराट के द्वारा साझा की गई है और इसमें अनुष्का और वामिका नजर आ रहीं हैं। इल तस्वीर की बात करें तो ये बीच की तस्वीर है जहां दोनों वामिका का हाथ पकड़कर उनको चलने में मदद कर रहे हैं।

अभिनेत्री को ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने देखा जा सकता है जबकि विराट ने टोपी के साथ काली शर्ट पहनी हुई है। विराट ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "रब्बा बख्शियां तू एनियां मेहरबानियां, होर तेरटो कुछ नी मांगडा, बस तेरा शुकर अदा करदन।" बस धन्यवाद।"

जैसे ही तस्वीर सामने आई फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और लगातार उनके कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। वामिका की ये प्यारी से तस्वीर देख आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। लगातार दोनो सितारे अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं और काफी जल्दी वो अपने अपने काम पर वापस लौटेंगे।

अनुष्का शर्मा की बात करें तो वो जल्द ही महिला क्रिकेटर की झूलन गोस्वामी की बायोपिक का हिस्सा होंगी और उनकी दमदार भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। जबकि विराट कोहली इस साल होने वाले विश्वकप की तैयारी कर रहे हैं, कुछ समय पहले ही काफी टाइम के बाद उनकी फॉर्म वापस आया है और इसको वो लगातार जारी रख रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस देश के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं और दोनों की फैन फॉलोविंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X