..................... Virat Kohli and Anushka Sharma save each other's numbers in this name? - Hindi Filmibeat

विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा ने किस नाम से सेव किया है एक दूसरे का नंबर? खुद दिया जवाब, चौंक गए फैंस

Virat Anushka Mobile Name: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जब से शादी हुई है वो किसी ना किसी वजह से एक साथ चर्चा में आते हैं। दोनों की बॉंडिंग जबरदस्त है और अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती भी करते हुए नजर आते हैं।

Virat Anushka

बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आती हैं तो फैंस इसपर काफी प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल विराट कोहली से पूछा गया था कि उनके फोन में अनुष्का का नंबर किस नाम से सेव है? अनुष्का शर्मा ने इसको लेकर जो जवाब दिया है वो काफी अलग है और आपने शायद पहली बार ऐसा कुछ सुना होगा।

किस नाम से सेव है विराट का नंबर

इस दौरान विराट कोहली एक इवेंट पर थे और उनसे सवाल जवाब हो रहे थे। किसी ने पूछा कि अनुष्का शर्मा का नंबर उनके फोन में किस नाम से सेव है। इसके बाद विराट ने इसका काफी मजेदार जवाब दिया था। विराट ने कहा, "डार्लिंग"। वहीं, अनुष्का से पूछा गया कि उन्होंने विराट का नंबर किस नाम फीड है जो कि अनुष्का ने कहा, ''पति परमेश्वर'', और आगे बोलीं, ''ओजी और सुनिए जी'' हालांकि इस दौरान दोनों ने मजाक में जवाब दिया था और सच्चाई से इसका कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि अनु्ष्का शर्मा और विराट कोहली को इस सेशन में सिर्फ गलत जवाब ही देने थे।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस बयान के सामने आने के बाद लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए हैं और एक बार फिर से ये कमेंट्स वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''पर्सनल चीजों से तुम्हें क्या करना।'' एक ने लिखा, ''चीकू के नाम से सेव है।'' एक ने लिखा, ''पर्सनल लाइफ में क्यों जाना किसी की।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। विराट कोहली इस वक्त आईपीएल को लेकर खबरों में हैं और लगातार शानदार बैटिंग कर रहे हैं।

Read more about: virat kohli anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X