करोड़ों की मालकिन अनुष्का शर्मा ने किराए पर लिया छोटा सा फ्लैट, रेंट सुनकर उछल पड़ेंगे आप!

Virat Anushka

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। लेकिन, पति विराट कोहली के साथ वो अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। विराट कोहली भी अकसर कई शानदार तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और इन दिनों अपनी घर की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई के पॉश इलाके में सी-फेसिंग फ्लैट किराए पर लिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ये बातें भी कर रहे हैं कि आखिर इस कपल को किराये पर घर लेने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या इतने समय से मुंबई में रह रहे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का मुंबई में अपना घर नहीं है?

Recommended Video

Anushka Sharma-Virat Kohli बेटी के साथ Uttarakhand से आए वापस, बेटी के लिए कही ये बात, video viral!

लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान आपको अनुष्का और विराट के नए घर का किराया कर देगा। ये भारी भरकम रकम को जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

किराये पर लिया छोटा सा फ्लैट

किराये पर लिया छोटा सा फ्लैट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई के जुहू में एक आलीशान लेकिन छोटा सा फ्लैट रेंट पर लिया है। यह फ्लैट लगभग 1650 स्क्वायर फीट का है। यह फ्लैट चौथे माले पर है और इसका किराया 2.76 लाख रुपए है। यह फ्लैट पूर्व क्रिकेटर सुरजीत सिंह गायकवाड़ का है।

डिपोजिट की बड़ी रकम

डिपोजिट की बड़ी रकम

इस फ्लैट को किराये पर लेने के लिए विराट और अनुष्का ने मोटी रकम डिपॉजिट के रूप में जमा की है। उन्होंने लगभग साढ़े 7 लाख रुपए एडवांस डिपॉजिट किया है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का मुंबई में घर नहीं है।

खुद का है फ्लैट

खुद का है फ्लैट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वर्ली में खुद का फ्लैट भी है। यह 35वें फ्लोर पर है जिसमें सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इस शानदार फ्लैट की कीमत लगभग 35 करोड़ रुपए है। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने किराए पर क्यों फ्लैट लिया है इसकी वजह सामने नहीं आई है। इसके अलावा उन्होंने किशोर कुमार के बंगले को भी लीज पर लिया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो तो वो जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म फरवरी 2023 में रिलीज होगी। अनुष्का शर्मा लगभग 4 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X