भारत आते ही सांभर डोसा खाने रेस्टोरेंट में पहुंचे विराट-अनुष्का, स्टाफ संग जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

Virat kohli and Anushka sharma reached restaurant to eat dosa sambar: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें इन दिनों कपल भारत में है। दोनों किसी भी ट्रिप पर जाते हैं तो ना तो वह किसी सिक्योरिटी को लेकर जाते हैं और ना ही बहुत हाईफाई बनकर।
भारत आकर चका डोसा सांभर का स्वाद
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत आए हुए हैं और मुंबई में आकर उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा की हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों मुंबई के साउथ इंडियन रेस्टोरेंट गए जहां जाकर उन्होंने जमकर डोसा सांभर का स्वाद चखा। इसके बाद कपल ने रेस्टोरेंट के स्टाफ और अपने फैन्स के साथ जमकर तस्वीरें भी खिंचवाईं।
कैजुअल लुक में नजर आए विराट अनुष्का
कपल की स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक कलर की शर्ट और जींस कैरी की है। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक कलर की कैप भी लगाई हुई थी। वहीं विराट ने भी अनुष्का जैसा लुक कैरी किया हुआ था विराट ने व्हाइट शर्ट जींस और कैप लगाए नजर आए।
Virat Kohli & Anushka Sharma with fans ❤️
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 7, 2024
- A beautiful picture. pic.twitter.com/mo9HufLIjx
तस्वीर देख यूजर्स का यूं आया रिएक्शन
तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का फैन्स के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए कितने खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि अपने फेवरेट स्टार की इस तस्वीर को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- बहुत खूब तो वहीं दूसरे ने कहा- विराट अपने फैन्स का दिल जीतना जानते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा-कितना खूबसूरत पल है तो वहीं चौथे यूजर ने कहा दिल छू लेने वाला पल।


Click it and Unblock the Notifications