प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, मौका लगते ही बाबा से पूछ लिया ये सवाल

Virat Kohli

Virat Kohli-Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने जैसे ही टेस्ट मैच से संन्यास लेने की घोषणा की फैन्स का दिल टूट गया था। वहीं विराट के रिटायरमेंट लेने पर अनुष्का शर्मा ने भी एक भावुक पोस्ट किया था। बता दें कि जहां बीते दिन विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था। वहीं आज यानी कि 13 मई को विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे गए। विराट और अनुष्का ने सबसे पहले हमेशा की तरह प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए और कुछ सवाल भी पूछे।

अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से पूछा सवाल
बता दें कि हाल ही में भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से अपने सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। हालांकि अनुष्का ने क्या सवाल किया यह तो एडिट कर दिया गया है, लेकिन प्रेमानंद महाराज जी विराट कोहली से पूछते हैं कि अब तो खुश हो। महाराज जी के इस सवाल के बाद विराट कोहली हंसने लगते हैं। इसके बाद प्रेमानंद महाराज जी दोनों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहते हैं कि अंदर की चिंता को शांत करो और एक दम सामाजिक हो जाओ। पैसों के पीछे मत भागो और बस राधा रानी के नाम जप करो। इसके बाद अनुष्का पूछती हैं कि क्या नाम जप करने से हो जाएगा ? जिसपर प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि हां, जरूर होगा।

बाबा के आश्रम में बिताए घंटों
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट लंबे समय से भक्ति मार्ग पर चलने लगे हैं। अकसर दोनों को किसी पार्टी या इवेंट्स में नहीं बल्कि मंदिरों में और आश्रमों में देखा जाता है। वहीं आश्रम की बात करें तो आज विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में सुबह 6 बजे आ गए थे फिर दोनों 9:30 बजे के बाद ही आश्रम से निकले। बता दें कि इस बार अनुष्का और विराट अकेले ही बाबा के दर्शन करने आए थे। इस बार दोनों प्राइवेसी की वजह से अपने बच्चों को लेकर नहीं आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: virat kohli anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X