..................... Virat Kohli and Anushka Sharma organized a grand dinner party for the RCB team - Hindi Filmibeat

आरसीबी टीम के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रखी शानदार डिनर पार्टी, अलग अंदाज में पहुंचे खिलाड़ी

 Anushka Sharma

Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीती रात अपने ही रेस्टोरेंट में किक्रेट टीम आरसीबी के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई सारे खिलाड़ी शामिल हुए, विराट और अनुष्का भी शानदार अंदाज में पार्टी के दौरान दिखाई दिए।

जाहिर है कि विराट- अनुष्का को पावर कपल कहा जाता है। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों की एक अच्छी खासी फैन फ्लॉइंग है, दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। जब जब सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट कुछ शेयर करते हैं इंटरनेट पर तेजी से वायरल होता है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता है।

विराट तो भारतीय किक्रेटर है तो एक अलग ही तरह का भरपूर प्यार प्यार जनता का विराट को मिलता है। बैसे विराट इन दिनों आईपीएल में टीम आरसीबी टीम में खेल रहे है। इसीलिए विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर टीम के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया।

Recommended Video

Anushka Sharma को Paps ने Virat के सामने कह डाला कुछ ऐसा, Virat Kohli ने दिया मजेदार जवाब, बोले... !

यह डिनर पार्टी विराट और अनुष्का के खुद के रेस्टोरेंट में ही हुई, दरअसल विराट और अनुष्का ने बीते साल मुंबई में अपना One8 नाम का एक रेस्टोरेंट खेला था। तो इसी रेस्टोरेंट में डिनर पार्टी में आकाशदीप, क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद नजर आए।

इस पार्टी में विराट और अनुष्का के लुक की बात करें तो हमेशा ही खूबसूरत और प्यारे दिखने वाले इस कपल ने इस डिनर पार्टी के मौके पर विराट कोहली प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लाइनिंग टॉप के साथ व्हाइट लूज पैंट में नजर आई। इस दौरान इस कपल ने तस्वीरे खिंचवाई । दोनों ने अपने रेस्टोरेंट से बाहर खूब पोज दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read more about: virat kohli anushka sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X