Virat Kohli और Anushka Sharma छोड़ देंगे देश? रिपोर्ट्स में सामने आए कई बड़े कारण!

कुछ समय से लगातार खबरें आ रही थीं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी जल्दी देश छोड़कर विदेश में सेटल होने वाले हैं। विराट कोहली ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो टी20 विश्वकप से सन्यास ले रहे हैं।
उन्होने टी20 विश्वकप जीता और सन्यास का ऐलान कर दिया। अब कहा जा रहा है कि वो सभी फॉरमेट से सन्यास लेने के बाद देश छोड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली ऐसी जगह रहना चाहते हैं जहां उनको कोई पहचान ना सके।
इसके अलावा वो जब चाहें बाहर जा सकते हैं और उनके बच्चे, वामिका और अके अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्राप्त करें। खबरें हैं कि वो लंदन जाने वाले हैं क्योंकि वहां पर लोग क्रिकेट को इतना फॉलो नहीं करते।
एक रिपोर्ट में उनके करीबी सहयोगियों के हवाले से यह भी बताया गया है कि कोहली और अनुष्का अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के बाद से इस कदम पर विचार कर रहे हैं और कथित तौर पर लंदन में एक शानदार घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होने घर लिया है या नहीं इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है।
कुछ समय पहले विराट ने कही थी ये बात
ये वो दौर था जब विराट कोहली काफी बुरे दौर से गुजर रहे थे। लगातार कहा जा रहा था कि उनको सन्यास ले लेना चाहिए। तब कोहली ने कहा था, ''एक बार मैं सन्यास ले लूंगा तो बस ले लूंगा। फिर आप लोग मुझे कुछ समय तक नहीं देखेंगे। इसलिए मैं जब तक खेल रहा हूं तो अपना सबकुछ देना चाहता हूं।'' विराट की इस बात के सामने आने के बाद लोग हैरान हुए थे और फैंस काफी दुखी हो गए थे। हालांकि अनुष्का शर्मा ने इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications