सबसे क्यूट और रोमांटिक, विराट-अनुष्का की इस नई तस्वीर को देखते रह जाएंगे आप

By Shweta

Recommended Video

Virat Kohli and Anushka Sharma's kissing picture goes Viral | FilmiBeat

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे क्यूट सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। दोनों की शादी भी किसी राजकुमारी की शादी से कम नहीं थी। लगभग 5 सालों के अफेयर के बाद दोनों ने शादी की और फैन्स को सरप्राइज दे दिया। दोनों हर खास मौके पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अपनी शादी और हनीमून के बाद ये कपल अपने अपने काम में व्यस्त हो गए थे। अनुष्का शर्मा जहां अपनी आने वाली फिल्म जीरो और सुई धागा में व्यस्त हो गईं तो विराट कोहली भी क्रिकेट सीरिज में व्यस्त थे। आखिरकार लंबे समय बाद दोनों एक साथ नजर आए और उनकी ये तस्वीर बहुत ही क्यूट थी।

इसमें हमें भी कोई शक नहीं है कि ये तस्वीर आपको बेहद पसंद आई होगी। इसे विराट कोहली ने शेयर किया है और यह तस्वीर धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। हालांकि ये तस्वीर कब की है ये बता पाना मुश्किल है लेकिन हो सकता है ये उनके हनीमून या साउथ अफ्रीका ट्रिप की हो।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैन्स भी इस तस्वीर को देखकर काफी खुश हैं। हालांकि फिलहाल दोनों अपने अपने काम में अच्छे खासे व्यस्त हैं । अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर में इटली में शादी रचाई थी । मुंबई और दिल्ली में इस कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था।

फिलहाल अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म परी 2 मार्च को रिलीज होगी जो एक हॉरर फिल्म है। अनुष्का शर्मा पहली बार किसी हॉरर फिल्म में नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद बॉलीवुड में एक ऐसी हॉरर फिल्म आ रही है जिसे आप असल में इंज्वॉय करेंगे और साथ ही फिल्म में किसी ए लिस्टेड स्टार का तड़का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X