देवी लक्ष्मी के नाम पर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने रखा अपनी बेटी का नाम, सोशल मीडिया पर चर्चा !
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर पर नए साल में नई खुशी आयी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार दोपहर को बेटी को जन्म दिया था। विराट कोहली ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उन्हें घर प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ट्रेंड होने लगा।
यहां तक कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक झलक के लिए फैंस इंतजार करने लगे। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है, इस बारे में अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक विराट- अनुष्का वे अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है।

पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम उसके जन्म के बाद से ही सोच लिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है। बताया गया है कि ये नाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी के दोनों नामों को मिलकर बनाया है।
यहां तक कि अनवी नाम का मतलब क्या होता है, इस पर भी सारी जानकारी दे दी गई है। अनवी का मतलब होता है अंधकार को दूर करने वाली। वहीं इसे देवी लक्ष्मी का नाम भी जाना जाता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ये नाम तेजी से वायरल हो रहा है।
सैंडलवुड ड्रग्स केस : विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा गिरफ्तार, FIR के बाद 4 महीने से फरार
लेकिन अभी तक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरफ से कोई तय नाम सामने नहीं आया है। कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वह अपने बच्चे को सोशल मीडिया के बीच बड़ा नहीं करना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनकी निजी लाइफ का सम्मान किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications