बेटी के माता पिता बने विराट - अनुष्का, सितारों ने यूं दी बधाई
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को एक बेटी के माता पिता बने। विराट ने ये खुशखबरी, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोस्तों और फैन्स से बांटते हुए एक पोस्ट लिखा और बताया कि उनके घर एक नन्हीं सी परी आई है। इसके बाद से ही उनके अकाउंट पर बधाईयों का तांता लग चुका है।
फैन्स से लेकर दोस्तों तक हर कोई विराट और अनुष्का को जीवन के इस नए और खूबसूरत पड़ाव में कदम रखने के लिए ढेरों बधाई दे रहे हैं। विराट के पोस्ट पर इशान खट्टर और रकुल प्रीत सिंह ने बस दिल बनाकर अपनी खुशी ज़ाहिर की।

वहीं दूसरी तरफ, जैसे ही विराट कोहली ने अपने घर नन्हें मेहमान के आने की सूचना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी, भूमि पेडनेकर ने उन्हें बधाई देते हुए, उनके परिवार के तीनों लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
फैन्स ने तो अभी से नन्हीं गुड़िया का नामकरण भी शुरू कर दिया है। वहीं माधुरी दीक्षित से लेकर बिपाशा बसु और सानिया मिर्ज़ा से लेकर हार्दिक पांड्या ने विराट और अनुष्का के घर आई इस खुशी के लिए उन्हें बधाई दी।

परमब्रत चटर्जी
अनुष्का शर्मा की फिल्म परी के को स्टार परमब्रत चटर्जी ने भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इस खुशी के मौके पर बधाई दी।

सोफी चौधरी
सोफी चौधरी ने भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई देते हुए लिखा - इस नन्हीं सी परी को ईश्वर अच्छा स्वास्थ्य और ढेर सारी खुशियां दे। तुम दोनों शानदार माता - पिता बनोगे।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को माता पिता बनने की बधाई देते हुए उनका स्वागत ज़िंदगी के सबसे अच्छे पड़ाव में किया।

हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई देते हुए लिखा - मेरे भाई को बधाई। माता - पिता बनने के बाद इस क्लब में स्वागत है। नन्हीं गुड़िया को ढेर सारा प्यार। वो आपको इतनी खुशी देगी जितनी आपने कभी महसूस नहीं होगी।

हार्डी संधू
पंजाबी एक्टर - सिंगर हार्डी संधू ने भी विराट - अनुष्का को माता पिता बनने की बधाई दी।

सईं तम्हानकर
एक्ट्रेस सईं तम्हानकर और एक्टर पुलकित सम्राट ने भी विराट और अनुष्का को नन्हें मेहमान की बधाई दी।

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने लिखा - ढेरों शुभकामनाएं विराट और अनुष्का। ईश्वर आप दोनों के ऊपर और नन्हीं परी पर ढेर सारी खुशियां और आशीर्वाद बरसाए।

सानिया मिर्ज़ा
सानिया मिर्ज़ा ने बधाई देते हुए लिखा - ज़िंदगी के सबसे सुखद पड़ाव में तुम दोनों का स्वागत है विराट - अनुष्का। तुम दोनों के लिए बेहद खुश हूं।

एमी वर्क
पंजाबी एक्टर - सिंगर एमी वर्क ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा - बहुत बहुत बधाई हो। वाहेगुरू आप दोनों को खुश रखे।

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बधाई देते हुए नन्हीं परी का स्वागत किया और उसे दुआएं दीं।


Click it and Unblock the Notifications












