इशारों इशारों में दिल की बात कह गये विराट!
क्रिकेट के 22 यार्ड्स से निकलकर बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया तक पहुंची इस प्रेम कहानी ने दुनिया भर में खलबली मचा रखी है। हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी की। जिसके बारे में अभी तक विराट और अनुष्का चुप्पी साधे बैठे हैं। लेकिन बीच बीच में इनके हाव भाव व हरकतों से ये तो साफ जाहिर हो ही जाता है कि ये लव बर्ड्स एक दूजे के हो चुके हैं।
हाल ही में विराट कोहली एक ईवेंट के दौरान जब मीडिया के घेरे में आए तो मीडिया ने अनुष्का से जुड़े सवालों की झड़ी लगा दी। हर कोई चाहता था कि विराट उनके सवाल के जवाब में कुछ तो ऐसा बोल दें कि उन्हें कुछ गॉसिप कुछ मसाला मिल जाए। आखिरकार एक जर्नलिस्ट के सवाल पर विराट ने हारकर बोल ही दिया। विराट ने कहा बार बार आप लोग एक ही सवाल पूछेंगे तो कोई भी परेशान हो जाएगा।
हम अपनी निजी जिदंगी के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। अगर हम लोग पब्लिक प्लेस पर साथ नज़र आ रहे हैं तो आप लोगों को अपना कॉमन सेंस यूज करना चाहिए और समझ लेना चाहिए। जरुरी नहीं कि उसे बोलकर ही बताया जाए। विराट के इतना कहते ही वहां पर मौजूद लोगों ने सीटियां मारनी शुरु कर दीं और विराट ने मुस्कुराते हुए कहा देखिये..यही होता है।
कुल मिलाकर विराट ने इशारों ही इशारों में वो बात कह दी जो कि लोग सुनना चाहते थे। तो भइया अपना कॉमन सेंस लगाइये और ज्यादा दिमाग ना चलाइये। विराट ने स्वीकार लिया कि उनके और अनुष्का के बीच मामला निजी है। कितना निजी है ये कुछ ही समय में पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
