पाताल लोक देख रहीं अनुष्का, फैंस की पड़ी शादी के स्कैच पर नजर-शो से ज्यादा Photo की चर्चा
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने प्रोडक्शन के अंदर बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह 'पाताल लोक' वेब सीरीज देखती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को लेकर वह खासा चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। इसकी वजह है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की अनदेखी तस्वीर का स्कैच। जो तस्वीर अनुष्का ने शेयर की है उसमें टीवी के नीचे स्टैंड पर विराट-अनुष्का का एक स्कैच नजर आया।
दर्शकों ने इस नोटिस किया और फिर क्या विरुष्का का ये स्कैच देखते ही देखते वायरल हो गया। वैसे अनुष्का ने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी ये तस्वीर इस तरह वायरल होने लगेगी। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ''सब लोक के लोग पताल लोक देख रहे हैं और आप भी जाओ अमेजन प्राइम पर इसे देखो''। बता दें पताल लोक वेब सीरीज की काफी प्रशंसा की जा रही है। इसके विषय से लेकर तमाम किरदार चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications