..................... viral videos pakistani leaders slap each other during live tv debate over former pm imran khan - Hindi Filmibeat

Viral Video: लाइव टीवी के दौरान आपस में भिडे गेस्ट, जोर-जोर से करने लगे एक दूसरे की मार पिटाई

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं जो कि दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। इसी बीच एक पाकिस्तानी वीडियो तेजी से लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि लाइव टीवी के दौरान गेस्ट एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करने लगते हैं।

पाकिस्तानी वीडियो सोशल मीडिया पर-

इस वीडियो को देखने वाले खुद की हंसी को रोक नहीं पाएंगे। दरअसल बात ऐसी है कि, पाकिस्तानी चैनल पर लाइव टीवी पर डिबेट चल रही होती है, पैनल में कुछ लोग बैठे होते हैं, कैमरे का फोकस उन दो लोगों पर होता है जो एक दूसरे से बहस कर रहे होते हैं।

हालांकि देखते ही देखते ये डिबेट एक लड़ाई में बदल जाती है। और फिर क्या होता है कि बगल में बैठा शख्स इतना गुस्सा हो जाता है कि वो सामने वाले को थप्पड़ जड़ देता है, इसके बाद दूसरा शख्स भी खड़ा होकर हाथ चलाने लगता है।

बात यहीं खत्म नहीं होती है और लाइव टीवी के दौरान ही दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है और वो एक दूसरे को लात-घूसों से पीटना शुरु कर देते हैं। दोनों भूल जाते हैं कि दोनों यहां गेस्ट हैं और दोनों जोर-जोर से एक दूसरे पर चिल्लाना भी शुरु कर देते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इन दोनों पैनलिस्ट की लड़ाई के बाद आसपास बैठे लोग तुरंत उठते हैं और बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं हालांकि दोनों लोग एक दूसरे को मारने पर तुले होते हैं। काफी देर तक मारपीट का ये खेल चलता रहता है।

आखिरकार एक युवक मारपीट कर रहे शख्स को पकड़कर दूर ले जाता है वहीं बाकी लोग भी आउट ऑफ फोकस हो जाते हैं। बाद में क्या हुआ ये तो नहीं पता परंतु इस तरह से लाइव टीवी के दौरान इस तरह की घटना होना बहुत ही शर्मसार करने वाली है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल-

आज के वक्त में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जिस पर आए दिन कुछ ना कुछ आता रहता है। मेट्रों से लेकर पार्क तक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और जिन पर यूर्जस अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। इस बीच कई बार वीडियो की वजह से इंटरनेपर पर विवाद शुरु हो जाता है। बात जब हमारे पड़ोसी मुल्क यानी पाकिस्तान की हो तो यहां के वीडियो काफी मजेदार होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X