Viral Video: भारत घूमने आई कोरियन ब्लॉगर के साथ शख्स ने की अश्लील हरकत, जान बचाकर भागी लड़की

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे वीडियोज सामने आते रहते हैं। इनमें से कई सारे वीडियो ऐसे होते हैं जो कि खबरों में आ जाते हैं और इन पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। इसी बीच हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साउथ कोरिया से एक ब्लॉगर आई है, जो महाराष्ट्र में अपना ब्लॉग बना रही है, जिसके साथ दो से तीन युवक गंदी हरकत करते हैं। जिसके बाद वह वहां से अपनी जान बचाकर भाग जाती है।
कोरियन ब्लॉगर के साथ व्यक्ति ने की गंदी हरकत-
दरअसल बात ऐसी है कि, इंटरनेट पर एक वीडियो साउथ कोरियन ब्लॉगर केली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, केली इन दिनों भारत घूमने आईं हुईं है। ऐसे में वह भारत में महाराष्ट्र की लोकल मार्केट घूमने गईं हैं।
इस दौरान केली अपना ब्लॉग भी बना रही हैं। इसी दौरान केली जब लोकल मार्केट में गई तब वहां एक शख्स जबरदस्ती उनके करीब आया। उनके गले में हाथ डाल वह शख़्स फोटो खिंचवाने लगा। उन्हें अपनी तरफ खींचने लगा। थोड़े ही देर बाद उस शख्स ने अपने दोनों हाथ केली के कंधे पर रखे। इस दौरान दो व्यक्ति और भी थे।
अतिथि देव : भव : वाले देश मे ऐसा बर्ताव !
— Shaikh Javed (@ShaikhSahab__) December 17, 2023
ये कोरियन ब्लॉगर kelly है, भारत घूमने आई हैं।इसके साथ ऐसा व्यवहार काफ़ी चौंकाने वाला हैं !
pic.twitter.com/rBqBt8Oab5
केली इस से काफी असहज हुईं। जाहिर है कि ऐसे कोई भी किसी भी इंसान के साथ करेंगा तो वह असहज महसूस करेंगा ही। केली बहुत परेशान हो गई और इस बात का जिक्र उन्होंने उस दौरान वीडियो में भी किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर इस वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'मैं अपने गैर भारतीय दोस्तों को कभी भी भारत आने की सलाह नहीं देता.. ख़ासकर अकेले में। सड़कें ऐसी जगहों पर भी हो सकती हैं जो सड़कें जैसी तो नहीं लगतीं लेकिन उनका व्यवहार सड़कों से भी बदतर होता है।' तो वहीं एक और यूजर ने कहा,'ऐसी चीजें सिर्फ भारत में ही हो सकती हैं।'
ब्लॉगर के साथ हुई हरकत पर पुलिस का एक्शन-
बैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेन के, मेट्रो के, सड़को के और मार्केट के कई वीडियो सामने आते हैं। इनमें से कुछ वीडियो अजीब होते हैं जिन पर एक्शन लिया जाता है। इसी तरह कोरियन ब्लॉगर का ये वीडियो भी काफी खबरों में हैं, इसको पुलिस ने भी देखा और पुलिस ने इस पर एक्शन भी लिया।
कोरियन ब्लॉगर के साथ बदतमीजी कर रहे युवकों के पहचान हुई है मोबीन चांद मोहम्मद शेख जिसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है। मोहम्मद नकीब अंसारी जो 21 साल का है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था हालांकि दोनों ही जमानत पर छूट चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
