#ViralVideo: सुलतान देखकर हॉल के बाहर सलमान के नारे लगा रहे हैं फैन्स
सुलतान का पहला शो खत्म हो चुका है और जैसा कि सबको उम्मीद थी, फिल्म कैसी भी हो, सलमान फैन्स की दीवानगी फिल्म के लिए देखने लायक है। सलमान फैन्स को फिल्म बहुत पसंद आ रही है।
कुछ लोगों को ये दबंग से बेहतर लगी तो कुछ को नहीं। लेकिन सुलतान ने पहले ही शो में झंडे गाड़ दिए हैं। कम से कम थियेटर से निकल रहे फैन्स की खुशी और उनकी बातें तो यही बता रही हैं।
[#Effect: नो ईद का चांद...पर फैन्स ने कह डाला सलमान मुबारक!]
एक भी दर्शक ऐसा नहीं निकला जिसने फिल्म की कमियां बताई हों। हालांकि हमने पूछने की कोशिश की लेकिन दर्शकों पर सलमान का खुमार इस कदर था कि वो थियेटर से निकलते ही सलमान खान की जय करते हुए सुलतान के नारे तक लगाने लगे।
[#KyaSultan: सलमान के 440 वोल्ट सिंगर मीका पर छेड़खानी का केस दर्ज!]
अब फिल्म कैसी है कैसी नहीं, इसके लिए तो जानिए हमारा सुलतान फिल्म रिव्यू लेकिन दर्शकों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया है इसमें कोई दो राय नहीं है। देखिए पहला हाउसफुल शो और फैन्स का सुलतान रिएक्शन -


Click it and Unblock the Notifications


