Shah Rukh Khan के घर मन्नत में घुसने का जुगाड़ कर रहा था यूट्यूबर, फेक डिलीवरी बॉय बनकर किया ये काम

Shah Rukh Khan Mannat viral video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई वाले फेमस घर 'मन्नत' में घुसने की कोशिश करते हुए एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मजेदार और अजीबोगरीब स्टंट शुभम प्रजापत ने किया, जो इंस्टाग्राम पर Madcap Alive के नाम से जाने जाते हैं।
फूड डिलीवरी प्रैंक
शुभम ने वीडियो में बताया कि वो ये जानना चाहते थे कि "क्या मान्नत में ऑनलाइन फूड डिलीवर किया जा सकता है?" उन्होंने कहा-"मेन गेट खुला था, लेकिन मैं सीधे अंदर नहीं जा सका। इसलिए मैंने शाहरुख सर और अपने लिए दो कोल्ड कॉफी ऑर्डर की और नाम शाहरुख खान लिखा। ऑर्डर सिर्फ 5 मिनट में आ गया।"
मेन गेट से अंदर नहीं जाने दिया
उन्होंने ऑर्डर Blinkit के जरिए किया। थोड़ी देर बाद Zomato का डिलीवरी बॉय बाइक पर आया। शुभम पैकेज लेकर 'मन्नत' के सिक्योरिटी गार्ड के पास गए। लेकिन गार्ड ने उन्हें मेन गेट से नहीं जाने दिया और पीछे के गेट की तरफ मोड़ दिया।
गार्ड ने एंट्री करने से किया मना
शुभम ने वीडियो में कहा- "मैं हैरान रह गया जब गार्ड ने कहा, 'पीछे वाले गेट से जाओ।' मतलब मैं मेन गेट से नहीं जा सकता, लेकिन पीछे के सीक्रेट गेट से जा सकता हूं।" वीडियो में गार्ड के साथ उनकी बातचीत भी दिखती है। जब गार्ड ने पूछा कि जिसने ऑर्डर किया उसे कॉल किया जा सकता है, तो शुभम ने कहा कि कॉल नहीं उठाई जा रही है। इसके जवाब में गार्ड ने मजाक में कहा- "एक फोन करेगा तो पूरा कॉफी वाला उसके सामने नाचेगा।" गार्ड ने साफ तौर पर एंट्री करने से मना कर दिया।
नेटिजन्स को गार्ड की यह बात बहुत मज़ेदार लगी। एक यूजर ने लिखा- "वो एक फोन करेगा, पूरा कॉफी वाला नाचेगा, यही है SRK की ताकत।" दूसरे ने लिखा- "Security guard ने पूरी वीडियो का लाइटस्टाइल ले लिया... पूरा कॉफी वाला नाचेगा"
शाहरुख के घर चल रहा रेनोवेशन
वीडियो 18 अगस्त को शेयर किया गया था और तब से यह वायरल हो गया है। हालांकि, यह घटना अभी की नहीं है क्योंकि शाहरुख और उनका परिवार अभी मन्नत में नहीं रहते क्योंकि घर का रेनोवेशन चल रहा है।
अब कहां रह रहे हैं शाहरुख
शाहरुख ने पाली हिल में अपने घर के पास दो लग्ज़री डुप्लेक्स अपार्टमेंट रेंट पर लिए हैं, जिनकी सालाना किराया लगभग 2.90 करोड़ है। ये अपार्टमें एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और उनकी बहन दीप्शिका ने लीज पर दिए हैं।
शाहरुख की अगली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म King में दिखाई देंगे। वहीं उनके बेटे आर्यन खान भी नेटफ्लिक्स शो Ba****ads of Bollywood से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications