VIDEO: पति के सीने पर खड़ी होकर लड़की ने मनाया करवाचौथ, वीडियो देख भड़के लोग- प्राणनाथ के प्राण लेगी..

Karwachauth Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कोई भी यूजर अपनी क्रिएटिविटी के चलते रातों-रात फेमस हो सकता है। यहां पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो भी वायरल हो जाता है जो लोगों को कई बार तो इंप्रेस कर देता है तो कई बार हैरान भी कर देता है। हालांकि कई बार तो कुछ ऐसी क्रिएटिविटी भी देखने को मिल जाती है जिससे कि लोग आग बबूला हो जाते हैं।
अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और उसको देखने के बाद में हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो रहा है। हर कोई जानता है कि करवा चौथ का त्योहार जल्दी ही आने वाला है और यह पूरे भारत में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद में अब काफी सारे लोग तो यही कह रहे हैं कि हमें तो इसी तरीके से करवा चौथ मनाना है।
दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक औरत करवा चौथ मनाती हुई नजर आ रही है और वह अपने पति के साथ में है। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास है। तो वीडियो में देखा जा सकता है कि करवा चौथ मना रही औरत अपने पति के ऊपर कुछ इस कदर बैलेंस बनाकर खड़ी हुई है कि देखकर लोगों का भी सिर चकरा गया है।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह महिला पूरे रीति रिवाज के साथ में करवा चौथ का त्यौहार मना रही है और अपने पति की इस दौरान आरती भी उतारती है। लेकिन पूरे वीडियो में वह इसी पोजीशन में खड़ी रहती है। यह वीडियो पुरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोग तो मजाक भी उड़ा रहे हैं तो कुछ लोगों का तो कहना है कि इन सब से धार्मिक रीति रिवाजो का उल्लंघन किया जा रहा है और मजाक बनाया जा रहा है। हालांकि काफी लोग इस क्रिएटिविटी को देखकर हैरान है।


Click it and Unblock the Notifications











