..................... पीएम मोदी के कटआउट के साथ महिला ने किया ऐसा रोमांस, लोग बोले- 'मितरों मजा आ गया' Viral Video- Woman did such a dance with PM Modi's cut-out, people said - 'Friends, it was fun' - Hindi Filmibeat

Viral Video- पीएम मोदी के कटआउट के साथ महिला ने किया ऐसा रोमांस, लोग बोले- 'मितरों मजा आ गया'

viral video

सोशल मीडिया पर व्यूज पाने और वायरल होने के लिए लोग कई तरह के काम करते रहते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को पीएम मोदी के पुतले के साथ देखा जा सकता है।

इस वीडियो में महिला पीएम के पुतले के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही है और लगातार लिपटकर डांस करती हुई दिख रही है। जी हां, वीडियो के वायरल होते ही लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।

वीडियो की बात करें तो एक महिला डांस करते हुए पीएम के पुतले के पास आती है, बैकग्राउंड में 'आजा सजन आजा' गाना बजता हुआ सुनाई देगा। ये महिला डांस करते हुए पीएम की तरफ देखकर गाना गाती है और उनके स्टैच्यू के साथ रोमांस करने लगती है।

कभी वो आगे की तरफ से रिएक्ट करती है तो कभी पीछे की तरफ घूमकर पोज देती है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पेज ने कैप्शन लिखा, ''सेल्फी पॉइंट अब बेकार नहीं हैं, इनका इस्तेमाल इंस्टाग्राम रील्स बनाने में किया जा रहा है।'' इसके बाद लोगों के भी मजेदार कमेंट्स सामने आए हैं।

क्या कह रहे हैं लोग?

एक ने लिखा, ''इस औरत को कोई समझाओ कि ये सब नहीं करना है उनको।'' एक ने लिखा, ''मस्त जोक मारा है।'' एक ने लिखा, ''रोजगार के लिए बोला था, इसके लिए नहीं।'' एक ने लिखा, ''तुम्हारे ही टैक्स के पैसे से वो पोस्टर बना है। भुलना मत! चुटकुला आप पर है।''

एक ने लिखा, ''दिल जीत लिया मितरों।'' एक का कहना था, ''वे जानते थे कि उनका उपयोग किस लिये किया जायेगा।'' एक का कहना था, ''इसको रोजगार मानेंगे की नहीं?''

इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि देखना ये है कि वीडियो पर किसी तरह का रिएक्शन पीएमओ से आता है या नहीं। फिलहाल आप देखिए महिला का ये वायरल वीडियो...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X