..................... Viral Video When Jaya Bachchan Hugged And Kissed Kajol People Said Apni Bahu Achhi Nahin Lagti - Hindi Filmibeat

Viral Video: 'अपनी बहू छोड़कर दूसरे की...', जब भरी महफ़िल में जया बच्चन ने काजोल को कसकर लगाया गले

Jaya Bachchan

Viral Video: बच्चन परिवार सोशल मीडिया पर चर्चा में ना रहे ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। लंबे समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के अलगाव की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब कुछ वक्त पहले ही दोनों ने साथ में नजर आकर इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि काजोल को जया बच्चन कसकर गले लगा लेती हैं और उनको जमकर किसी भी करती हैं। लेकिन यहां हैरानी की बात तो यह है कि जब अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें सामने आ रही थी तो काफी लोगों का कहना था कि जया बच्चन और श्वेता बच्चन दोनों ही ऐश्वर्या को पसंद नहीं करती।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि काजोल और जया बच्चन गले लगाती हुई जिस वीडियो में नजर आ रही है वह नवरात्रि के टाइम का है। इस दौरान दोनों दुर्गा पंडाल में मिली थी। मालूम हो कि जया बच्चन भी बंगाली है और वह भी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ में दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करती है।

काजोल और जया बच्चन के इस वीडियो पर अब काफी सारे लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस पर जया बच्चन की टांग खिंचाई की है तो वही काफी लोग मजे लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन काफी लोग गुस्सा भी जाहिर करते हुए देखे जा सकते हैं।

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अपनी बहू छोड़कर सास को सब की बहु अच्छी लगती है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है की बहू को भी दूसरे की सास ही पसंद आती है। यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि दूर के ढोल सुहाने ही लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X