VIRAL VIDEO: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के रिलीज से पहले Vikrant Massey का हुआ झगड़ा, गुस्से में कर दिया ये काम

Vikrant Massey

Vikrant Massey Fight Video: टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक विक्रांत मैसी चारों तरफ छाए हुए हैं। उनकी बेहतरीन अदाकारी की हर कोई तारीफ करता है। फैन्स तो उनकी फिल्मों के आने के बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि विक्रांत की 12वीं फेल ने तो तहलका मचा दिया था। इसके बाद अब विक्रांत मैसी की रिलीज होने जा रही है 'फिर आई हसीन दिलरुबा'।

फिर आई हसीन दिलरुबा, हसीन दिलरुबा का सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट को फैन्स ने जबरदस्त प्यार दिया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर जमकर चर्चे हो रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही विक्रांत मैसी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जी हां, विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्रांत मैसी बुरी तरह से झगड़ते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्रांत मैसी रघु राम पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अर्जुन को कहा कि 'अगर वह इसी तरह से बकवास करते रहेंगे तो वह वहां से चले जाएंगे।' इसके बाद रघु राम को भी गुस्सा आ जाता है वह भी कहते हैं कि 'ओ तेरी नहीं चलने वाली हमेशा, समझे। मुझे जो बोलना है वो बोलूंगा। सुनना है तो सुन लो वरना घर जा।'

इसके बाद विक्रांत मैसी को और गुस्सा आ जाता है और वह कहते हैं कि 'तू समझता क्या है खुद को आज मैं यहां हूं तभी तू है।' इतना सुनते ही रघु राम का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है और वह हाथ में पकड़ा खाना उठाकर फेंक देते हैं। और गाली देते हुए वहां से चले जाते हैं। रघु के जाने के बाद विक्रांत कहते हैं कि 'ये ऐसा ही है पागल।'

बता दें कि इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा ये पक्का कोई प्रमोशन वीडियो है तो वहीं दूसरे ने कहा साफ दिख रहा है कि नकली एक्टिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X