Viral Video: अफेयर की खबरों के बीच हाथों में हाथ डाले स्टाइलिश अंदाज में इवेंट का हिस्सा बने विजय और तमन्ना

Viral Video: बीते काफी वक्त से अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Verma) और अभिनेत्री तमन्ना भटिया (Tamannaah Bhatia) की अफेयर की खबरें बी-टाउन में जोर पकड़ रही हैं। फैंस भी इन दोनों के रिश्ते को कांफर्म कर चुके हैं। लेकिन दोनों कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहते हैं, पर कहते हैं ना है कि प्यार तो छुपाए नहीं छुपता। बीती रात दोनों को एक इवेंट में साथ में देखा गया, जहां दोनों हाथों में हाथ डाले स्टाइलिश अंदाज से पहुंचे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तमन्ना और विजय बीती रात साथ में दिखे-
दरअसल बात ऐसी है कि, 8 सितंबर, 2023 को GQ बेस्ट ड्रेस्ड इवेंट था। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारें स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे थे। ऐसे में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी इस इवेंट का हिस्सा बने। दोनों साथ में इवेंट में पहुंचे और दोनों की अफेयर की खबरें इसी के बाद फिर से तेज हो गई।
दोनों का स्टाइलिश इस दौरान देखने लायक था, दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे साथ में। वहीं रेड कार्पेंट पर तमन्ना भाटिया को देख कर फैंस एक बार फिर से अपना हार बैठे। तमन्ना भाटिया ने पर्पल कलर की ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा बरकारर रखा और विजय भी काफी हैंडसम लग रहे थे।
तमन्ना और विजय का रिश्ता-
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा छिप-छिप कर एक-दूसरे को मिलने से लेकर पब्लिक के सामने अपने रिश्ते को कुबूल करने तक, तमन्ना और विजय लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। जब से दोनों ने अपने रिश्ते को खुल्लम-खुल्ला अपनाया है तब से तमन्ना और विजय एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात करते दिखते हैं। दोनों ने साथ में काम भी किया है। सोशल मीडिया पर दोनों के कई सारे प्राइवेट वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हाल ही में मालदीव वेकेशन से लौटे हैं। दोनों ने कोई फोटोज और वीडियो साथ की पोस्ट नहीं की थी परंतु इंटरनेट पर कुछ वीडियो ऐसी वायरल हो गई जिनमें दोनों को साथ में देखा गया था। इसके बाद फैंस ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं इन वीडियोड और फोटोज पर देना शुरु कर दिया था और दोनों के रिश्ते पर कई सवाल किए थे।


Click it and Unblock the Notifications











