..................... Viral Video: two old women dance on piya tu ab to aaja song, seeing this dance users praise - Hindi Filmibeat

सूती साड़ी में सड़क किनारे महिलाओं ने 'पिया तू अब तो आजा' गाने पर किया डांस, वीडियो देख बार-बार करेंगें प्ले..

old women dance Video viral

Women Dance Video Viral: डांस करने की ख्वाहिश हर एक के दिल में रहती है, लेकिन जिन लोगों को मंच नहीं मिल जाता है वह सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाते हैं और रातों रात वायरल हो जाते हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह दोबारा इस वीडियो को प्ले कर महिलाओं की तारीफ करता थक नहीं रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बूढ़ी महिलाओं ने हेलन के गाने पिया तू अब तो आजा पर ऐसा डांस किया है जिसे देख लोग तो हैरान ही रहे हैं।

पिया तू अब तक आजा गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस
सोशल मीडिया पर दो औरतों का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं हेलन द्वारा किए गए डांस को दोबारा उसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों महिलाएं साल 1971 में आए आशा भोसले द्वारा गाए गए गाने पिया तू अब तो आजा पर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं सूती साड़ी पहने महिलाओं ने एक दम हेलन के जैसा डांस किया है।

वीडियो में कैद हुआ महिलाओं का टैलेंट
पहले तो वीडियो में देखा सकता है कि सड़क पर खड़ी महिलाओं के साथ एक पुरुष भी नजर आ रहा है, लेकिन अचानक से वह वहां से चला जाता है और महिलाओं का शानदार टैलेंट इस वीडियो में कैद हो जाता है। इस वीडियो में महिलाओं का शानदार डांस देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने तो जमकर तालियां बजाकर महिलाओं की तारीफ की है। बताया जा रहा है कि यह डांस मुंबई की स्ट्रीट पर किया गया है। आप भी देखें यह वीडियो और बताएं आपकी क्या राय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X