Viral Video- एंट्री लेते वक्त ही डीजे पर भड़की दुल्हन? लोग बोले- 'फैमिली को अल्लाह बचाए'

Viral Video- रील्स और व्यूज के चक्कर में लोग सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज पोस्ट कर देते हैं जो कि बाद में काफी शर्मिंदगी वाले लगते हैं। अक्सर देखा जाता है कि दुल्हन अपनी शादी पर सबसे ज्यादा शर्माती हैं।
लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी एंट्री के वक्त ही दुल्हन को भड़कते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
दरअसल वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन धीरे धीरें एंट्री ले रही है और ऐसे में डीजे के द्वारा गाना बंद कर दिया जाता है। इस दौरान दुल्हन डीजे पर काफी भड़कती नजर आ रही है।
दुल्हन ने कहा कि, ''ओए डीजे, गाना चला। पूर एंट्री की बैंड बजा दी।'' इसके बाद इस वीडियो पर मीम बन रही हैं और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर हनी सिंह का वो वीडियो भी एड किया गया है जिसमें वो बोलते हैं, ''पूरा परिवार डरा हुआ है यार, मौत से किसको डर नहीं लगता।''
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने लिखा है, ''पूरे परिवार में दहशत माहौल है।'' इसके बाद लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अब डीजे बजाने की कोई ज़रूरत दूल्हा भाग चुका है।'' एक ने लिखा, ''कितनी गंदी आवाज़ है इसकी छिछोरी।'' एक ने लिखा, ''4 लोगो से बोलेगी फिर मेरा पति शराब पीके मारता है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां का है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
बता दें कि इस तरह लोग अक्सर वीडियो साझा करते हैं। शायद ये वीडियो रियल भी ना हो बल्कि रील के लिए किया गया हो? लोग ऐसे सवाल खड़ कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications