Viral Video- दुल्हे राजा के स्वागत में दुल्हन ने किया इतना धमाकेदार डांस, दंग हो गए सारे बाराती!

सोशल मीडिया पर जब से रील्स का ट्रेंड शुरु हुआ है, तब से कुछ ना कुछ ऐसा सामने आ ही जाता है जो कि हैरान करने वाला होता है। कहते हैं कि जिस दिन शादी होती है तो सबसे ज्यादा शर्म दुल्हन को ही आती है।
लेकिन इस वीडियो को देखकर आपका विचार कुछ बदल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन अपने दुल्हे के स्वागत में ऐसा डांस करती है कि बॉलीवुड वाले भी शरमा जाएंगे। जी हां, वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हे की एंट्री होने वाली है और रास्ते में दुल्हन कई गानों पर डांस करती है। कभी ''मेरा पिया घर आया'' बजता है तो कभी ''साजन जी घर आए'' बजता है।
इस दौरान गेस्ट हाउस में मौजूद सभी लोग दुल्हन को चियर करते हुए नजर आ रहे हैं। सामने खड़े दुल्हे राजा मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों को हैरान हो रही है कि ऐसा कैसे होता सकता है। लोगों के द्वारा ढेरों मजेदार कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है, कलुआ के लिए इतनी मेहनत। एक ने लिखा, ''बहुत बढ़िया सभी बॉलीवुड हीरोइनें असफल हैं... बहुत अच्छी सचमुच बहुत अच्छी।'' एक ने लिखा, ''डांस देख कर मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई सच्ची।'' एक ने लिखा, ''जब दूल्हा और लहंगा दुल्हन की पसंद का हो गज़ब डांस।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही अच्छी परफॉर्मेंस। एक ने लिखा, बहुत बढ़िया डांस है लड़की के द्वारा लड़के को बहुत सुंदर तरीके से प्रपोज किया।'' इस तरह से ढेरों लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











