Viral Video: जब टीचर ने होमवर्क ना करने की पूछी वजह, रोते-रोते बच्चे ने कहा कुछ ऐसा कि नहीं रुकेगी हंसी

Viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों से लेकर बड़ों तक के डांस वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं। कई बार तो कुछ ऐसे हंसी वाले वीडियो वायरल होते हुए देखे जाते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है और फिर बंद ही नहीं होती है। इसी बीच एक छोटे से बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग भी जमकर ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में देखा जा रहा है कि एक टीचर उस छोटे से बच्चे को होमवर्क पूरा न करने पर डांट लगाती है। इसके बाद बच्चे से पूछता है कि होमवर्क क्यों नहीं किया, बस ड्रामा कर रहे हो और घर पर क्या करते हो? जिस पर छोटा सा बच्चा कुछ ऐसा जवाब दे देता है, जिसे सुन हर कोई हंसी के ठहाके लगा रहा है। इतना ही नहीं यह वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है।

बता दें कि टीचर के सवाल करने पर छोटे से बच्चे ने रोते हुए कहा कि "मम्मी लिखा-लिखा कर पागल कर देती है, क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना है।" इस पर टीचर ने बच्चों को कहा कि "तुम्हें मालूम नहीं है कि मैंने तुम्हें क्या काम दिया था। अब जल्दी-जल्दी लिखो और कॉपी मेरे पास में लेकर आओ।" बच्चा जवाब में कहता है कि "तेरे पास क्यों लेकर आऊं।"

जिस पर टीचर बच्चों को कहती है कि मुझे 'तू' बोल रहा है? जल्दी-जल्दी लिख ले वरना थप्पड़ मारूंगी। इस पर बच्चों का जवाब सुन हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। दरअसल बच्चा रोते-रोते कहता है कि मेरी मम्मी ने किसी से भी डरना नहीं सिखाया है। जिस पर टीचर रहती है कि तो फिर रो क्यों रहे हो? मम्मी ने काम करना नहीं सिखाया है?

इस प्यारे से बच्चों के इस वीडियो पर लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और आपको बता दें की खूब हंसी के ठहाके भी लगा रहे हैं। वीडियो पर एक शख्स कमेंट करते हुए लिखता है कि "यह तो मेरा बचपन था, पहाड़ों में थप्पड़ खाकर डरे नहीं थे।" एक अन्य यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मेरी मम्मी ने भी मुझे किसी से भी डरना नहीं सिखाया है।"

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X