..................... Viral Video Showing Auto Rickshaw With Aquarium Inside It people ready to pay extra fees - Hindi Filmibeat

इस ऑटो में बैठने के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार लोग, एक ने तो कहा- 'मैं अपना सबकुछ लुटाने को तैयार हूं'

Viral Video

Viral Video: हर कोई एक कंफर्टेबल गाड़ी की तलाश करता है, लेकिन क्या होगा अगर आपको उम्मीद से ज्यादा फैसिलिटीज मिले? पुणे की एक महिला ने बताया कि जिस ऑटो रिक्शा में वह सवार हुई, उसने ना केवल उसे सवारी दी, बल्कि उन्हें एक खूबसूरत एक्सपीरिएंस भी दिया। उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और देखा कि थ्री-व्हीलर के अंदर एक लाइव एक्वेरियम था।

इंटरनेट पर तुरंत ही यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने एक सवारी बुक करने की इच्छा जताई। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या ड्राइवर इस जादुई माहौल के लिए एक्स्ट्रा फीस लेता है, जिसके लिए वो पेमेंट करने को भी तैयार थे।

महिला ने बनाया वीडियो

साक्षी नाम की एक महिला ने महाराष्ट्र के पुणे की गलियों में घूमने के लिए इस ऑटो रिक्शा की सवारी करने का फैसला लिया। जैसे ही वह बैठी, वह ऑटो की अनोखी सेटिंग देखकर इंप्रेस हुईं। उन्होंने तुरंत अपना कैमरा निकाला और ऑटो की खूबसूरती को कैप्चर करना शुरू कर दिया।

वीडियो में ड्राइवर की सीट के पीछे मछलियों से भरा एक्वेरियम दिखाया गया है। ऑटो में रंग-बिरंगी लाइटें लगी हुई थीं, जिससे माहौल और भी बेहतर हो गया और लोगों को ऐसा लगा कि वे समुद्र की सैर कर रहे हैं।

नेटिजन्स के रिएक्शन

जैसे ही इस एक्वेरियम से सजे ऑटो का वीडियो ऑनलाइन सामने आया, इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसे दो लाख से ज्यादा लाइक मिले। एक इंस्टाग्राम यूजर ने उत्सुकता से पूछा, "भाई इसमें बैठने का नॉर्मल किराया है या एक्स्ट्रा लेते हैं पैसे?" वायरल वीडियो पर एक यूजर ने जवाब दिया, "मैं इस सवारी के लिए तीन गुना ज्यादा पैसे चुकाऊंगा।" दूसरे ने कहा, "मैं इसे एक्सपीरिएंस करने के लिए अपना सब कुछ दे दूंगा।"

इस बीच, कुछ लोगों ने ऑटो पर जीवित मछली ले जाने पर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि यह अनसेफ और खतरनाक है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- "मछलियों के लिए यातना", दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा- "मछलियों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं"।

हालांकि, कुछ नेटिजेंस ने ऑटो ड्राइवर को सपोर्ट किया और कहा कि मछलियों को साफ पानी में रखा गया था और वे उत्तेजित या घुटन महसूस नहीं कर रही थीं। उन्होंने कहा- "एक्वेरियम अच्छी तरह से हवादार है और पानी साफ है, हो सकता है कि मछलियों के लिए यह इतना परेशानी भरा ना"।

यहां देखें वीडियो

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X