Shehnaaz Gill angry वायरल वीडियो: शहनाज़ गिल के फैन को लगा धक्का, बॉडीगार्ड की लगा दी क्लास, जीत लिया इंटरनेट

Shehnaaz Gill angry at bodyguard: शहनाज़ गिल [Shehnaaz Gill] का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैन्स, शहनाज़ गिल की तारीफ खुले दिल से कर रहे हैं। वीडियो में शहनाज़ गिल, एक बॉडीगार्ड पर चिल्लाते हुए नज़र आ रही हैं। वीडियो में बॉडीगार्ड, फैन्स को धक्का मारते और शहनाज़ से दूर करते दिखाई दे रहा है।

दरअसल, एक इवेंट के बाद, फैन्स ने शहनाज़ गिल को घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। इस दौरान, भीड़ ज़्यादा होने लगी और शहनाज़ के आस पास फैन्स इकट्ठा होने लगे। तभी एक बॉडीगार्ड फैन्स को दूर करने के चक्कर में उन्हें ढकेलने लगा। ये देखते ही शहनाज़ बॉडीगार्ड को मना करते दिखीं और समझाया कि वो बस सेल्फी ही तो ले रहे हैं। लेकिन बॉडीगार्ड ने ऐसा दोबारा फिर किया।

जब बॉडीगार्ड ने दोबारा फैन्स को धक्का दिया तो शहनाज़ उस पर बिफरते हुए दिखाई दीं और कहा, क्या प्रॉब्लम है। इसके बाद शहनाज़ ने एलान किया कि जितने फैन्स वहां खड़े हैं, एक एक को सेल्फी देकर ही जाएंगी। साथ ही उन्होंने फैन्स से भी गुज़ारिश करते हुए कहा कि सबको सेल्फी मिलेगी, बस थोड़ा ये ध्यान रखें कि धक्का मुक्की ना हो। फैन्स को इतने आराम से मैनेज करते देख, इंटरनेट पर शहनाज़ गिल का कायल हो गया और उनकी खूब तारीफ की।

हमेशा से जीत लेती हैं फैन्स का दिल

हमेशा से जीत लेती हैं फैन्स का दिल

गौरतलब है कि शहनाज़ गिल को ये पूरा देश बिग बॉस की बदौलत जानता है। इस शो के दौरान शहनाज़ गिल ने पूरे देश को अपना फैन बना लिया। उनकी मासूमियत, सादगी और भोलापन देख लोग दंग रह गए। हालांकि, जहां सबको लगा कि स्टारडम मिलते ही शहनाज़ गिल के अंदर शायद ही ये सारी चीज़ें रह पाएं, शहनाज़ गिल एक कतरा भी नहीं बदलीं। और उनकी यही सच्चाई लोगों को भा गई और लोगों ने उन्हें स्टार का खिताब दे दिया।

ज़िम्मेदारी से संभाल रही हैं स्टारडम

ज़िम्मेदारी से संभाल रही हैं स्टारडम

स्टारडम मिलना जितना आसान होता है, इसे गंवाना भी उतना ही आसान होता है। लेकिन शहनाज़ गिल, बड़ी ही आसानी से अपना स्टारडम संभाल रही हैं। हाल ही में दुबई के एक इवेंट के दौरान उन्होंने फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहनाज़ ने इस इवेंट से कई वीडियो शेयर किए लेकिन जिस वीडियो ने सबका दिल जीता उसमें शहनाज़ गिल आराम से सबके साथ ज़मीन पर ही बैठ कर खाना खाती दिखाई दीं।

दुख में भी बांटी खुशी

दुख में भी बांटी खुशी

शहनाज़ गिल पर बीता साल काफी भारी रहा। लेकिन जब उन्होंने वापसी करने की ठानी तो दुख में भी अपने आपको मज़बूती से संभालते हुए वो काम किया जो वो हमेशा से करती हैं - फैन्स में खुशी बांटना। इस दौरान, शहनाज़ गिल अपने एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में पंजाब पहुंची थीं और वहां भी उन्होंने फैन्स को निराश नहीं किया और उनके साथ गिद्धा करते शहनाज़ गिल का वीडियो काफी वायरल हुआ था।

बिग बॉस की फेवरिट से फैन्स की फेवरिट

बिग बॉस की फेवरिट से फैन्स की फेवरिट

शहनाज़ गिल ने बिग बॉस 13 से टीवी की दुनिया के ज़रिए इंटरटेनमेंट जगत में एंट्री ली। हिंदी इंडस्ट्री में बिग बॉस ने उनका स्वागत बांहे फैलाकर किया और इस शो में वो बिग बॉस तक की फेवरिट बन गईं। वहीं काफी लंबे समय तक चलने वाले इस शो में शहनाज़ गिल बिग बॉस की फेवरिट से लेकर फैन्स तक की फेवरिट बन गई। बिग बॉस के किसी भी सीज़न में किसी भी प्रतिभागी को इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली होगी जितनी शहनाज़ गिल को मिली।

फैन्स की फेवरिट से सलमान खान की फेवरिट

फैन्स की फेवरिट से सलमान खान की फेवरिट

बिग बॉस और फैन्स की फेवरिट बनने के बाद शहनाज़ गिल, सलमान खान की भी फेवरिट बन गईं। सलमान खान ने शहनाज़ गिल को डांटा भी, फटकारा भी, उन पर गुस्सा भी हुए लेकिन वो शहनाज़ को अपने दिल में जगह देने से नहीं खुद को नहीं पाए। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज़ गिल जब बिग बॉस 15 के ग्रांड फिनाले में पहुंची थीं तो सलमान खान ने एक बड़े भाई की तरह उन्हें संभाला और उनके साथ मज़बूती से खड़े दिखाई दिए।

पहली बार कब देखा शहनाज़ ने स्टारडम

पहली बार कब देखा शहनाज़ ने स्टारडम

शहनाज़ गिल सुपरस्टार हैं, ये शहनाज़ ने पहली बार तब देखा जब बिग बॉस 13 के सीज़न में उन्हें घर से बाहर जाने का मौका मिला था। उस वक्त शहनाज़ ने देखा कि कैसे लोग पागलों की तरह उनका नाम चिल्ला रहे हैं और वो हैरान रह गई थीं। उसी वक्त शहनाज़ को ये भी एहसास हुआ था कि फैन्स की ताकत सबसे बड़ी ताकत होती है और तब से आज तक शहनाज़ ने अपने फैन्स और उनका दिल दोनों संभाल कर रखे हैं। यही कारण है कि हाल ही में दुबई के एक इवेंट में जब बॉडीगार्ड ने फैन्स के साथ बदसलूकी की तो शहनाज़ गिल ने अपना आपा खो दिया। यहां देखिए ये पूरा वीडियो जो इस समय सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X