करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में शाहरूख खान की सीक्रेट एंट्री: कोई मिल गया पर किया जमकर डांस, वीडियो वायरल
करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी इतनी शानदार थी कि लोग अभी तक इस पार्टी की चर्चा कर रहे हैं। और ये चर्चा शाहरूख खान के बिना कैसे पूरी होती 25 मई की रात पार्टी में हर बड़े सितारे को कैमरे में कैद किया गया। शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान करण जौहर के 50वें जन्मदिन का पार्टी में पहुंचे। लेकिन शाहरूख खान इस पार्टी में नहीं पहुंचे और इस बात से सब हैरान थे।
शाहरूख खान इस पार्टी में पहुंचे भी और उन्होंने जमकर डांस भी किया। इंटरनेट पर इस समय एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जहां शाहरूख खान, करण जौहर की पहली फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने कोई मिल गया पर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान मीडिया में कैद नहीं होना चाहते थे और इसलिए उन्होेंने यशराज स्टूडियो के दूसरे गेट से चुपचाप इस पार्टी में एंट्री ली और अपने दोस्तों के साथ समय बिताया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब शाहरूख खान ने किसी पार्टी में पहुंचने के लिए मीडिया को गच्चा दिया है। इससे पहले, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में भी शाहरूख खान कैमरों से बचकर निकल गए थे।

किया था Confession
अपनी किताब An Unsuitable Boy में करण जौहर ने शाहरूख खान के बारे में बात करते हुए लिखा - मुझे बहुत ही खराब लगता था जब लोग मेरे और शाहरूख के बारे में गंदी बातें लिखते थे। लोग कहते थे कि मैं उनके साथ सोता हूं। और इस बात से मुझे बहुत ज़्यादा फर्क पड़ता था। मुझे बहुत ज़्यादा गुस्सा भी आता था।

शाहरूख खान ने खुद समझाया
करण जौहर ने अपनी किताब में लिखा - एक बार मुझे शाहरूख भाई ने समझाया कि लोग जो कहते हैं कहने दो। लोगों के लिए अगर मेरा किसी से शादी के बाहर अफेयर नहीं चल रहा है तो कम से कम मुझे गे ही बना दें। कुछ तो चाहिए ना कहने के लिए। इसलिए लोग फूहड़ बातें करते हैं। करण जौहर और शाहरूख खान इस बारे में कॉफी विद करण के एक एपिसोड में मज़ाक करते भी दिखे।

शाहरूख से रिश्तों पर उठते थे सवाल
एक बार एक इंटरव्यू में मुझसे कहा गया - अनोखा रिश्ता है आपका और शाहरूख का। मैंने पूछा कि अगर मैं आपसे बोलूं कि क्या आप अपने भाई के साथ हमबिस्तर होते हैं तो क्या आपको अच्छा लगेगा? तो आप मुझसे मेरे भाई के बारे में ऐसे बात कैसे कर सकते हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में सबके लिए भाई सलमान खान हैं और सब उन्हें ही प्यार से भाई बुलाते हैं लेकिन करण जौहर के लिए भाई मतलब शाहरूख खान हैं और करण शाहरूख खान को भाई कह कर ही संबोधित करते हैं।

आई थी रिश्तों में खटास
हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब करण जौहर और शाहरूख खान के रिश्तों में खटास आ गई थी। इस बात का ज़िक्र भी करण जौहर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया है। ये मनमुटाव कम और दूरियां ज़्यादा थीं। करण जौहर ने लिखा, "शाहरूख के साथ मेरी बातचीत कम हो गई क्योंकि मैं उनके साथ फिल्म नहीं बना रहा था। मुझे बाद में लगा कि शायद शाहरूख को इस बात का दुख लगा कि मैंने अपनी फिल्म में उन्हें कास्ट नहीं किया। वहीं मुझे इस बात का दुख था कि चूंकि मैंने उन्हें कास्ट नहीं किया इसलिए उन्होंने मेरी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ सौतेला व्यवहार किया और उस फिल्म को कहीं भी प्रमोट नहीं किया।"

शाहरूख खान का टूट गया था दिल
इसके बाद शाहरूख खान और करण जौहर के बीच दूरियां बढ़ती गईं। शाहरूख खान ने उनके शो कॉफी विद करण पर भी आने से मना कर दिया। करण जौहर और शाहरूख खान के बीच बातचीत कम हो गई। एक बार करण जौहर को शाहरूख खान से कुछ काम था और उन्होंने शाहरूख के मैनेजर से अपॉइंटमेंट लिया। इसके बाद शाहरूख खान ने करण जौहर को फोन किया और पूछा कि अब मुझसे बात करने के लिए तुम्हें मेरे मैनेजर से पूछना पड़ेगा? करण जौहर ने हिचकते हुए जवाब दिया - मुझे लगा आप व्यस्त होंगे। शाहरूख इस बात से और दुखी हुए, उन्होंने बस अच्छा कहा और फोन रख दिया।

बस 10 सेकंड में मिट गई थीं दूरियां
करण जौहर और शाहरूख कान के बीच शांति आ गई। दोनों के रिश्ते की गर्माहट कम होने लगी। करण जौहर को लगता था कि उन्होंने शाहरूख खान का दिल दुखाया है और इसी वजह से शाहरूख अब उन्हें एक भाई और पिता जैसा प्यार नहीं देते हैं। हालांकि, इस दूरी को मिटने में कुछ सेकंड्स का वक्त लगा। पीकू की सक्सेस पार्टी पर दोनों आमने सामने आए और एक दूसरे के गले लगे और बस इस दोस्ती को वापस पटरी पर लाने के लिए वो एक जादू की झप्पी ही काफी थी।

साथ आते ही दिखती है केमिस्ट्री
इसके बाद कॉफी विद करण के अगले सीज़न की ओपनिंग शाहरूख खान ने उसी अंदाज़ में की जिस अंदाज़ में वो हर साल इस शो का हिस्सा बनते थे। दोनों ने एक दूसरे को बताया कि उन्होंने एक दूसरे को कितना मिस किया। इस बारे में बात करते हुए करण जौहर और शाहरूख खान की आंखें भी भर आईं। करण जौहर के तीनों दोस्त अब उनकी ज़िंदगी में वापस आ चुके हैं और उतनी ही अहमियत रखते हैं। 25 मई को करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया और उनके दोस्त और भाई शाहरूख खान ने इस मौके पर जमकर डांस भी किया।
काम की बात करें तो शाहरूख खान इस समय यशराज फिल्म्स की पठान, एटली की फिल्म लायन और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में व्यस्त हैं। बात करें करण जौहर से शाहरूख खान के रिश्तों की तो इस बारे में करण जौहर और शाहरूख खान दोनों ही कई बार अलग अलग इंटरव्यू में बात कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











