VIRAL VIDEO: सीमा हैदर कर रही हैं ससुराल में लिपाई-पुताई, वीडियो शेयर कर बोलीं- कैसी हालत हो गई है मेरी...

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों अपने लेटेस्ट वीडियोज़ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सीमा हैदर कभी अपने ससुराल वालों के साथ मस्ती करती दिखती हैं तो कभी वह सचिन के साथ रोमांटिक होती नजर आती हैं।
जब से करवाचौथ आया है तब से तो सीमा हैदर करवा चौथ के वीडियो शेयर करती जा रही थीं। कभी वह सचिन के लिए डांस करती नजर आतीं तो कभी वह अपनी सास के साथ गप्पे लड़ती दिखतीं। करवाचौथ पर सीमा हैदर ने लाल साड़ी पहन जमकर वीडियो बनाए। वहीं लोगों ने भी सीमा की तारीफ की।
सचिन ने संभाली घर की पुताई की जिम्मेदारी
फिलहाल तो अब सीमा हैदर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर घर की लिपाई पुताई करवाती नजर आती हैं। सीमा हैदर द्वारा हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सचिन की ओर कैमरा घुमाती हैं जहां सचिन छत की पुताई करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सीमा खुद को दिखाती हैं और कहती हैं कि ऐसे में उनकी हालत भी कैसी हो गई है।
सचिन की मदद करवाती दिखीं सीमा हैदर
सीमा वीडियो में कहती नजर आ रही हैं। ये हम अपने ही घर में हैं आज सुबह से ही हम काफी बिजी हैं क्योंकि हम लोग कमरे में कलर कर रहे हैं और मेरी तो हालत देख ही सकते हो आप। सीमा आगे कहती हैं कि बहुत सारे काम हो चुके हैं और बहुत सारे काम बाकी हैं।
घर की साफ सफाई करके थक गईं सीमा
वहीं इस वीडियो को अलावा सीमा ने और वीडियो भी शेयर किया है जहां वह बताती हैं कि वह साफ सफाई करके बहुत थक गई हैं। वीडियो में सीमा कहती सुनाई दे रही हैं कि वैसे तो घर दिखने में छोटा है पर सामान बहुत है हमारा तो बहुत टाइम लग जाता है। दीवाली का सफाई में ही टाइम लग गया है अब इसे सजाना भी है।


Click it and Unblock the Notifications