Viral Video- धड़ाधड़ सिगरेट पीते नजर आए सलमान खान, थ्रोबैक वीडियो देख हैरान हैं फैंस!

Salman Khan Video- सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। लेकिन इस दौरान उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सलमान खान स्मोकिंग करते हुए नजर आ रहा है। जी हां, क्लिप सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सलमान खान अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहा है और अलवीरा खान के पति, प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री भी दिख रहे हैं।
ब्लू रंग की शर्ट पहनें सलमान खान काफी शानदार लग रहे हैं। सभी लोग कुछ बातें कर रहे हैं और भाईजान सिगरेट की कश पे कश मारे जा रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही लोग इसको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि सलमान खान फिलहाल स्मोकिंग नहीं करते हैं लेकिन पहले वो काफी सिगरेट पीते थे।
एंग्री यंग मेन
सलमान खान हाल ही में अपने पिता सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंट्री को लेकर खबरों में थे। जी हां, राइटर सलीम-जावेद पर अमेजन प्राइम वीडियो एक डॉक्यूमेंट्री बना रहा है जो कि काफी शानदार होने वाली है। सलमान खान इसके ट्रेलर रिलीज के दौरान काफी खुश थे और लगातार सलीम खान और जावेद अख्तर की तारीफ कर रहे थे। उनकी इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो इन दिनों सलमान खान कई फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में हैं। भाईजान को जल्द ही सिकंदर और किक 2 जैसी फिल्मों में देखा जाएगा। इनमें से कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं सलमान खान भी अपनी नई फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
सलमान खान की एक फिल्म द बिल डिब्बाबंद भी हो चुकी है। पता चला था कि इस फिल्म का पहला शेड्यूल मालदीव में शूट होना था लेकिन उस दौरान इंडिया से कुछ विवाद के कारण ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद सलमान खान इस फिल्म से हटकर दूसरी फिल्मों में फोकस करने लगे हैँ। सिकंदर फिलहाल बन रही है और ये अगले साल ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications