Viral Video: खुलेआम टहलते रहे सलमान, फैन्स ने किया इगनोर, जमकर उड़ा मज़ाक

सलमान खान के अच्छे दिन गए? कम से कम हाल ही के दिनों में हो रही घटनाओं से ऐसा ही लग रहा है। पहले तो रेस 3 के फ्लॉप होने के दुख से सलमान खान की टीम और उनके फैन्स उबर नहीं पा रहे हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां सलमान खान दुबई के एक मॉल में काफी देर तक टहलते रहे, फिर जाकर एक जगह बैठ गए।

लेकिन दिलचस्प ये है कि इतनी देर में भी किसी ने उन्हें पहचाना नहीं। ना ही हमेशा की तरह फैन्स उन पर टूट पड़े और ना ही सेल्फी लेने की गुज़ारिश की। सलमान बिल्कुल अकेले आराम से टहलते रहे और फिर एक बेंच पर जाकर बैठ गए और फोन में व्यस्त हो गए। इसके बाद भी कोई उनके पास नहीं आया।

viral-video-salman-khan-roams-around-a-dubai-mall-but-everyone-ignores

अब इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन इस वीडियो की जमकर सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाई जा रही है। वहीं सलमान के विरोधियों का कहना है कि सलमान के भी दिन लद चुके हैं। हालांकि सलमान ने एक टोपी पहनी हुई है और मॉल में रोज़ के दिनों की अपेक्षा भीड़ भी काफी कम दिख रही है। या फिर ये कह लीजिए कि दुबई के लोगों में इतनी तमीज़ है कि एक स्टार को कब डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए।

वैसे भी ये तो दिन दिन की बात है। यहां सलमान को किसी ने पहचाना नहीं वहीं कुछ दिन पहले, अमिताभ बच्चन ने बड़ा मज़ेदार वाकया शेयर किया। हुआ यूं कि अमिताभ बच्चन ग्लासगो नाम के शहर में सड़क पर टहल रहे थे।
[आधी रात सड़कों पर घूमते दिखे शाहरूख खान, तस्वीरें वायरल]

तभी एक गाड़ी उनके पास आई, शीशा उतारा और अंदर से कोई चिल्लाया - अरे सलमान कैसे हो? जी हां, किसी फैन ने अमिताभ बच्चन को सलमान खान समझ लिया।

हम आपको एक और बड़ी दिलचस्प बात बताते हैं। जानिए कौन सा स्टार किस देश में फेमस है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X