..................... Viral Video- 'प्रेम रतन धन पायो' पर करण जौहर का डांस देख बेतहाशा हंसी रानी मुखर्जी Viral Video- Rani Mukerji laughed wildly after watching Karan Johar's dance on Prem Ratan Dhan Payo - Hindi Filmibeat

Viral Video- 'प्रेम रतन धन पायो' पर करण जौहर का डांस देख बेतहाशा हंसी रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित भी...

karan johar rani mukerji viral video

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ पुराने वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ये वीडियोज लोगों की यादों को ताजा करते हैं और जिन्होने पहले नहीं देखे थे उनके लिए काफी अलग होते हैं। इस वक्त मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का एक वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में करण जौहर धमाकेदार डांस कर रहे हैं। मजेदारल बात ये है कि वो जिस तरह से डांस कर रहे हैं उनको रानी मुखर्जी और माधुरी दीक्षित देख रही हैं।

लेकिन उनके इस डांस और गाने पर रानी मुखर्जी बेतहाशा हंसती हुई नजर आ रही हैं। शायद करण जौहर ने भी नहीं सोचा होगा कि उनकी दोस्त भरी महफिल में इस तरह से उनको देखकर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगी।

प्रेम रतन धन पायो पर डांस

करण जौहर का ये वीडियो काफी पुराना है और इस वीडियो में वो स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से वो घूम घूमकर प्रेम रतन धन पायो पर डांस कर रहे हैं। सोनम कपूर को टक्कर देते हुए करण जौहर ये भूल गए थे कि वो कहां हैं। इस दौरान माधुरी ताली बजाकर उनकी तारीफ कर रही हैं लेकिन पास में बैठीं रानी मुखर्जी जोर जोर से हंसते हुए नजर आ रही हैँ। ये वीडियो वायरल होते ही काफी पसंद किया जा रहा है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों द्वारा ढेरों कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक ने लिखा है, ''रानी कहती है ये किरण आंटी तो बहुत बड़ी वाली निकली।'' एक ने लिखा, ''ये स्टेप्स आते कहां से हैं...'' एक ने लिखा, ''इसको नदी या गंदे नाले मैं डूबा-डूबा के मारो।'' एक ने लिखा, ''ये तो रानी मुखर्जी से अच्छा नाच रहे है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X