Viral Video: बेबी बंप में बेहद क्यूट दिखीं आलिया, मिला सरप्राइज़, रणबीर को यूं उछल कर लगा लिया गले
आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया है तब से उनके और रणबीर कपूर की चर्चा हर तरफ है। आलिया भट्ट ने ये एलान किया था लंदन से जहां वो अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अब इस शूटिंग से आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
वहीं इन तस्वीरों में आलिया भट्ट का बेबी बंप भी वायरल हो रहा है। कुछ फैन्स, आलिया की ये तस्वीरें देखकर खुश हो रहे हैं तो कुछ जून में अनाउंस की गई प्रेगनेंसी में अभी से बेबी बंप दिखने को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

तस्वीरों में आलिया भट्ट सफारी रंग के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं और ये शूटिंग रेगिस्तान में हो रही है। चूंकि आलिया के कपड़े, काफी फिट हैं तो उनका बेबी बंप भी साफ नज़र आ रहा है।

ट्रोल हो चुकी हैं आलिया
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए। इसके बाद जून के अंत में आलिया और रणबीर ने अनाउंस कर दिया कि वो माता पिता बनने वाल हैं। इसके बाद आलिया और रणबीर को जहां सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा वहीं उन दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया।

प्रेगनेंट थीं आलिया
एक reddit user ने इस बात का दावा किया कि आलिया भट्ट अप्रैल में प्रेगनेंट थीं। इस यूज़र के अकाउंट में अप्रैल में पोस्ट किया गया था कि आलिया भट्ट प्रेगनेंट हैं और इस खबर का सूत्र हैं उनके साथ काम करने वाला एक असिस्टेंट और मेकअप आर्टिस्ट। हालांकि, इस पोस्ट के बाद इस यूज़र का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था।

बेहद खुश हैं होने वाले मम्मी पापा
बहरहाल, होने वाला मम्मी पापा, आलिया और रणबीर इस समय काफी खुश हैं और पूरा कपूर - भट्ट परिवार खुशी से नाच रहा है। नीतू कपूर जहां डांस दिवाने जूनियर के सेट पर आलिया से जुड़ी बातें करती नज़र आ जाती हैं वहीं दूसरी तरफ, रणबीर अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ढेर सारी मस्ती करते नज़र आ रहे हैं।

उड़ रही हैं अफवाहें
कपूर जूनियर को आने में अभी वक्त है लेकिन अभी से कुछ अफवाहों की मानें तो रणबीर कपूर, अपने बच्चे के नाम का टैटू करवा सकते हैं। रणबीर ने काफी समय पहले, एक इंटरव्यू में ये बात कही थी कि अगर वो कभी टैटू करवाते हैं तो वो या तो 8 होगा क्योंकि ये अंक उनकी ज़िंदगी के काफी करीब है या फिर वो अपने बच्चों का नाम टैटू करवा लेंगे।

पब्लिसिटी के लिए अनाउंसमेंट
शमशेरा के प्रमोशन के दौरान, रणबीर कपूर को बताया गया कि कहा जा रहा है कि उन्होंने और आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र की पब्लिस्टी करने के लिए अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की। इस बात का जवाब देते हुए रणबीर ने कहा ऐसा कुछ नहीं है। ये हमारी ज़िंदगी का सबसे खुशी का पल था और हम बस इसे सबसे बांटने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित थे।
आलिया अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में उनके साथ वंडर वूमन गैल गैडॉट भी हैं। आलिया की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी और फिलहाल, आलिया अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर घर लौट चुकी है। भारत आते ही आलिया भट्ट को रणबीर कपूर ने सरप्राइज़ दिया और एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर को देखते ही आलिया भट्ट उछल पड़ीं और गाड़ी के अंदर उन पर कूद गईं। आलिया और रणबीर का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications