Viral Video: रणबीर कपूर को देख फैन्स ने तोड़ी बैरिकेेडिंग, एक के ऊपर एक गिरे, मदद करने भागे रणबीर

रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता इंजॉय कर रहे हैं। ढेरों विवाद के बावजूद ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 227 करोड़ की कमाई कर ली है। ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन अभी भी जारी है। और ऐसे ही एक इवेंट पर रणबीर कपूर फैन्स के बीच पहुंचे थे जहां, फैन्स उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखे।

इस दौरान, रणबीर एक छोटे से बच्चे से बात करने के बाद आगे बढ़ रहे थे कि आगे की लाइन में खड़े ढेरों फैन्स एक साथ उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़े और बैरिकेडिंग टूट गई। ऐसे में कई फैन्स एक के ऊपर एक गिरे। हालांकि, किसी को ज़्यादा चोट नहीं आई।

viral-video-ranbir-kapoor-runs-to-rescue-fans-as-they-fell-barricade-broke-mobbing-him-at-an-event

लेकिन फैन्स को इस तरह गिरता देख, रणबीर तुरंत उन्हें उठाने पहुंचे और ये देखा कि सब सही सलामत हैं कि नहीं। इसके बाद रणबीर वहां से चले गए। रणबीर के इस कदम की काफी तारीफ की जा रही है और ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

केवल हो रही थी आलोचना

केवल हो रही थी आलोचना

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में रणबीर कपूर कई बार ट्रोल हो चुके हैं। इनमें से ज़्यादातर ट्रोलिंग आलिया भट्ट के साथ उनके बर्ताव को लेकर हुई। कुछ दिनों पहले, रणबीर और आलिया का एक वीडियो वायरल हुआ जहां आलिया भट्ट, रणबीर के बाल ठीक करती नज़र आ रही थीं और रणबीर झल्लाए हुए आलिया का हाथ रोक रहे थे। इसके बाद रणबीर को उनके बर्ताव के लिए काफी ट्रोल किया गया।

उड़ाया था वज़न का मज़ाक

उड़ाया था वज़न का मज़ाक

इससे पहले, एक इवेंट के दौरान, रणबीर कपूर ने प्रेगनेंसी के दौरान, आलिया भट्ट के बढ़ते वज़न का मज़ाक उड़ाया था जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। रणबीर कपूर को 40 साल का बच्चा भी कहा गया। बात इतनी बढ़ गई कि रणबीर कपूर को सार्वजनिक रूप से इस मज़ाक के लिए माफी तक मांगनी पड़ी।

नहीं ली है फीस

नहीं ली है फीस

हाल ही में रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने ब्रह्मास्त्र के लिए कोई फीस नहीं ली है। रणबीर इस फिल्म के को - प्रोड्यूसर भी हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस फिल्म को तीन पार्ट की फिल्म के हिसाब से ही सोचा है और उन्हें पता है कि आने वाले पार्ट बहुत कमाई करने वाले हैं। तब वो इस फिल्म से मुनाफा कमाएंगे।

ब्रह्मास्त्र का बजट

ब्रह्मास्त्र का बजट

गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र का बजट कभी 410 करोड़ बताया गया तो कभी 650 करोड़। रणबीर कपूर ने हाल ही में इस बारे में बात करते हुए भी ये साफ किया कि ये पूरे तीन पार्ट की फिल्म का बजट है इसलिए अलग अलग तोड़ के बता पाना मुश्किल है कि पहली फिल्म में कितना पैसा लगा। क्योंकि पहली फिल्म में VFx पर जो काम हुआ है उसका काफी हिस्सा पार्ट 2 में भी इस्तेमाल होगा।

आने वाले प्रोजेक्ट

आने वाले प्रोजेक्ट

ब्रह्मास्त्र के बाद अब रणबीर कपूर लव रंजन की अनाम फिल्म पूरी करने में जुट गए हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होनी है और इसे एक रॉम कॉम बताया जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई दे रही है। इसके अलावा, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल पर भी काम करना शुरू कर चुके हैं। दोनों फिल्में अगले साल रिलीज़ होंगी। रणबीर कपूर का नाम ऋतिक रोशन के साथ नितेश तिवारी की रामायण के लिए भी जोड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X